HomeLatest NewsCaptain Cool Trademark:महेंद्र सिंह धोनी को 'कैप्टन कूल' ट्रेडमार्क क्यों मिला?

Captain Cool Trademark:महेंद्र सिंह धोनी को ‘कैप्टन कूल’ ट्रेडमार्क क्यों मिला?

Captain Cool Trademark: महेंद्र सिंह धोनी को अब ‘कैप्टन कूल’ नाम का ट्रेडमार्क मिल गया है।

नाम के ट्रेडमार्क का दिया था आवेदन

महेंद्र सिंह धोनी ने इस नाम को लेकर ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। यह नाम धोनी की शांत और समझदारी भरी कप्तानी के लिए फैंस और मीडिया में सालों से इस्तेमाल होता रहा है। अब धोनी इस नाम का इस्तेमाल खेल ट्रेनिंग, कोचिंग सर्विस और ट्रेनिंग सेंटर्स के लिए कर सकेंगे।

धोनी की वकील ने किया खुलासा

धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने बताया कि यह मामला पर्सनैलिटी राइट्स और पहचान से जुड़ी विशिष्टता को लेकर ट्रेडमार्क कानून में एक अहम उदाहरण है। हालांकि, शुरुआत में इस ट्रेडमार्क को लेकर कुछ आपत्तियां भी आई थीं।

पहले आपत्ति आई, लेकिन धोनी की पहचान ने दिलाई मंजूरी

धोनी की टीम ने जब ‘कैप्टन कूल’ के लिए आवेदन किया, तो ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 11(1) के तहत आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह नाम पहले से किसी और के ट्रेडमार्क से मिलता-जुलता है, जिससे लोगों में भ्रम हो सकता है। लेकिन धोनी की लीगल टीम ने दलील दी कि ‘कैप्टन कूल’ नाम धोनी से सीधे तौर पर जुड़ा है और यह उनकी सार्वजनिक पहचान का हिस्सा बन चुका है।

नाम से धोनी की छवि जुड़ी है

वकील ने बताया कि यह नाम सिर्फ एक टैगलाइन नहीं, बल्कि धोनी की ब्रांड वैल्यू और छवि का हिस्सा है। यह नाम क्रिकेट फैंस के बीच लंबे समय से धोनी के लिए इस्तेमाल होता रहा है और अब यह एक अलग पहचान बन चुका है। चूंकि इसका इस्तेमाल खेल और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सेवाओं में होगा, इसलिए किसी भ्रम की संभावना नहीं है।

धोनी की ब्रांडिंग का हिस्सा बना ‘कैप्टन कूल’

धोनी की पहचान ‘कैप्टन कूल’ के रूप में सालों से बनी हुई है। यह मामला दिखाता है कि कैसे कोई स्टार या पब्लिक फिगर अपनी खास पहचान और ब्रांडिंग के जरिए अपने नाम और छवि को कानूनी रूप से सुरक्षित कर सकता है। ट्रेडमार्क जर्नल में यह नाम 16 जून 2025 को प्रकाशित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
57 %
1.5kmh
0 %
Fri
42 °
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
38 °

Recent Comments