HomeBREAKING INDIACBSE news: अब चेक हुई कॉपियां देख सकेंगे सीबीएसई 10 वीं व...

CBSE news: अब चेक हुई कॉपियां देख सकेंगे सीबीएसई 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थी…नई पुनर्मूल्यांकन तरीके की घोषणा

CBSE news: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10 वीं और 12वीं की चेक हुई परीक्षा कॉपी अब पुनर्मूल्यांकन में विद्यार्थियों को मिल सकेंगी।

बोर्ड की ओर से पत्र जारी

बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पुनर्मूल्यांकन के आवेदन के तौर-तरीकों में बदलाव किया गया है। नई प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान विषयों में की गई गलतियों का आसानी से पता लग सकेगा। वह बोर्ड की ओर से चेक कॉपी में किस प्रश्न में मूल्यांकन के तरीके क्या अपनाए गए, इसका पता बोर्ड द्वारा मुहैया कराए गए चेक उत्तर पुस्तिका से संभव हो सकेगा।

यह हुआ है पुनर्मूल्यांकन प्रकिया

  • रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई स्टूडेंट्स को चेक की हुई आंसर शीट्स की फोटोकॉपी दी जाएगी।
  • वे अंकों के सत्यापन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • किस उत्तर के लिए उन्हें कितने अंक मिले हैं और किस प्रश्न में कितने मार्क्स काटे गए हैं, यह पता लग जाएगा।

सभी स्कूलों को भेजा गया पत्र

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से संबंधित सभी स्कूलों के प्रमुखों को पत्र लिखा गया है। पत्र में इस नई प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। यह नई प्रक्रिया तीन चरणों में की जाएगी, जो रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी। जो स्टूडेंट्स सीबीएसई रिजल्ट से खुश नहीं होंगे, वह इन तीन स्टेप्स के जरिए री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
57 %
1.5kmh
0 %
Fri
42 °
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
38 °

Recent Comments