Wednesday, June 24, 2026
HomeLatest NewsCourt News: प्रवचन के माध्यम काला जादू करते हैं…यह "वैध धार्मिक प्रथाओं"...

Court News: प्रवचन के माध्यम काला जादू करते हैं…यह “वैध धार्मिक प्रथाओं” पर प्रतिबंध नहीं लगाता

Court News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा, महाराष्ट्र का काला जादू अधिनियम हानिकारक प्रथाओं को रोकने के लिए बनाया गया है, लेकिन यह “वैध धार्मिक प्रथाओं” पर प्रतिबंध नहीं लगाता।

आरोपी के बरी करने के निचले अदालत के फैसले को बरकरार रखा

अदालत ने एक स्वयंभू बाबा को आपराधिक मामले से बरी करने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। गुजरात के रहने वाले रमेश मोडक उर्फ शिवकृपानंद स्वामी, जिन पर अपने प्रवचनों के माध्यम से काला जादू को बढ़ावा देने का आरोप था, को एक निचली अदालत ने बरी कर दिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी। न्यायमूर्ति आर. एन. लड्डा ने 2 अप्रैल को निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह सभी आवश्यक तथ्यों पर विचार करने के बाद पारित किया गया था।

शिकायतकर्ता स्वेच्छा से सेमिनारों में शामिल हुआ था: अदालत

हाई कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, अनैतिक एवं अघोरी प्रथाओं और काला जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम, 2013 का उद्देश्य हानिकारक प्रथाओं को रोकना था, लेकिन यह वैध धार्मिक शिक्षाओं पर लागू नहीं होता। अदालत ने कहा, काला जादू अधिनियम को उन खतरनाक प्रथाओं को रोकने के लिए लागू किया गया था, जो व्यक्तियों और समाज के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं, जैसे कि मानव बलि, धोखाधड़ी वाले अनुष्ठान और मानसिक शोषण। यह अधिनियम स्पष्ट रूप से वैध धार्मिक प्रथाओं, पारंपरिक ज्ञान के प्रसार और सांस्कृतिक या कलात्मक अभिव्यक्तियों को इससे बाहर रखता है। अदालत ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता स्वेच्छा से उन सेमिनारों में शामिल हुआ था, जहां आरोपी द्वारा बनाई गई एक सीडी चलाई गई थी। यह एक निर्विवाद तथ्य था कि मोडक ने स्वयं इन सेमिनारों का आयोजन नहीं किया था।

कार्यशालाओं के माध्यम से आरोपी ने धोखा दिया…

पुणे निवासी रोहन कुलकर्णी ने 2014 में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि मोडक और उनके सहयोगी नरेंद्र पाटिल ने कार्यशालाओं के माध्यम से उन्हें धोखा दिया, जहां आध्यात्मिक मार्गदर्शन और करियर में सफलता के झूठे वादे किए गए थे। कुलकर्णी ने दावा किया कि मोडक ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो सेमिनारों के जरिए काला जादू और अमानवीय प्रथाओं को बढ़ावा दिया। उनके अनुसार, 2012 में एक कार्यशाला के दौरान मोडक ने स्वयं को अलौकिक शक्तियों वाला व्यक्ति बताया। प्रेरित होकर, कुलकर्णी उनसे मिलने के लिए गुजरात के नवसारी गए, लेकिन उन्हें मोडक से व्यक्तिगत मुलाकात करने की अनुमति नहीं मिली।

मानसिक और शारीरिक तकलीफ होने का दावा किया…

2013 में, उन्होंने पुणे में एक और कार्यशाला में भाग लिया, जहां मोडक ने कथित तौर पर अपने सूक्ष्म शरीर के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उनकी प्रवचन सीडी, जिसकी कीमत ₹250 थी, आशीर्वादित बताकर बेची गई। बाद में, कुलकर्णी ने 45 दिन का ध्यान पाठ्यक्रम किया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक तकलीफ होने का दावा किया। 2020 में, ट्रायल कोर्ट ने मोडक को मामले से बरी कर दिया, यह फैसला सुनाते हुए कि आरोप अधिनियम के तहत किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
28 %
2.8kmh
1 %
Wed
45 °
Thu
44 °
Fri
45 °
Sat
46 °
Sun
42 °

Recent Comments