HomeLaworder HindiJUDGES ASSETS: CJI खन्ना के पास 55.75 लाख की FD, जस्टिस गवई...

JUDGES ASSETS: CJI खन्ना के पास 55.75 लाख की FD, जस्टिस गवई के पास 19.63 लाख बैंक में…

JUDGES ASSETS: सुप्रीम कोर्ट ने अपने सभी जजों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया।

वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड

वेबसाइट पर अपलोड किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, 13 मई को रिटायर हो रहे चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के पास 55.75 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), साउथ दिल्ली में एक तीन बेडरूम का DDA फ्लैट और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में 2,446 वर्गफुट का चार बेडरूम अपार्टमेंट है।

अमरावती में अपने दिवंगत पिता से विरासत में जस्टिस गवई को मिला घर

14 मई को नए CJI बनने जा रहे जस्टिस बी. आर. गवई के पास बैंक में 19.63 लाख रुपए से ज्यादा जमा हैं। उनके पास महाराष्ट्र के अमरावती में अपने दिवंगत पिता से विरासत में मिला घर, मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में फ्लैट और अमरावती व नागपुर में कृषि भूमि है।

खन्ना के पास गुरुग्राम में फ्लैट और हिमाचल में जमीन

डाटा के मुताबिक, CJI खन्ना के पास गुरुग्राम के सिसपाल विहार, सेक्टर 49 में 2,016 वर्गफुट के फ्लैट में 56% हिस्सेदारी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में एक मकान और जमीन में भी हिस्सेदारी है। उन्होंने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में 1.06 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है। जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) में 1.77 करोड़ रुपए हैं। LIC की मनी बैक पॉलिसी में सालाना 29,625 रुपए का प्रीमियम और 14,000 रुपए के शेयर हैं। चल संपत्ति में उनके पास 250 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी (ज्यादातर विरासत में मिली और उपहारस्वरूप) और 2015 मॉडल की मारुति स्विफ्ट कार है।

जस्टिस गवई और उनकी पत्नी के पास गहनों की अच्छी-खासी संपत्ति

जस्टिस गवई के पास 5.25 लाख रुपए के सोने के गहने और आभूषण हैं। उनकी पत्नी के पास 29.70 लाख रुपए के गहने और 61,320 रुपए नकद जमा हैं।

33 में से 21 जजों ने संपत्ति का ब्योरा दिया

सुप्रीम कोर्ट के 33 जजों में से 21 ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इनमें जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हैं, जो 24 नवंबर को CJI बनेंगे। उनके पास चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में एक मकान, पंचकूला में 13 एकड़ कृषि भूमि और गुरुग्राम में 300 वर्गगज का प्लॉट है। उनके पास 4.11 करोड़ रुपए की FD, 100 ग्राम सोने के गहने और तीन कीमती घड़ियां हैं।

न्यायिक नियुक्तियों की प्रक्रिया भी सार्वजनिक

सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ जजों की संपत्ति ही नहीं, बल्कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया भी वेबसाइट पर अपलोड की है। इसमें हाईकोर्ट कोलेजियम की भूमिका, राज्य सरकारों और केंद्र से मिली जानकारी और सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशें शामिल हैं। 9 नवंबर 2022 से 5 मई 2025 तक की नियुक्तियों की जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। इसमें नाम, हाईकोर्ट, सेवा या बार से चयन, सिफारिश की तारीख, न्याय विभाग की अधिसूचना की तारीख, नियुक्ति की तारीख, विशेष श्रेणी (SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक/महिला) और क्या उम्मीदवार किसी मौजूदा या रिटायर्ड जज से संबंधित हैं, यह सब शामिल है।

अन्य जजों की संपत्ति

  • जस्टिस अभय एस. ओका (24 मई को रिटायर होंगे): ठाणे में फ्लैट, कृषि भूमि में हिस्सेदारी, 21.76 लाख की FD और 9.10 लाख की सेविंग्स।
  • जस्टिस विक्रम नाथ: नोएडा में दो बेडरूम का फ्लैट, प्रयागराज के सिविल लाइंस में बंगला, कौशांबी में 20 बीघा कृषि भूमि और 1.5 करोड़ रुपए का निवेश।
  • जस्टिस के. वी. विश्वनाथन: सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर लंबा अनुभव, 120 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश, दिल्ली के सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया और गुलमोहर पार्क में संपत्ति, कोयंबटूर (तमिलनाडु) में अपार्टमेंट। उन्होंने 2010-11 से 2024-25 तक 91.47 करोड़ रुपए की इनकम टैक्स डिटेल भी घोषित की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
few clouds
39 ° C
39 °
39 °
22 %
6.2kmh
20 %
Fri
42 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °

Recent Comments