Dushyant Dave Senior Advocate
DAVE-PROFESSION: देश के जाने-माने सीनियर एडवोकेट और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दुश्यंत दवे ने वकालत छोड़ने का फैसला किया है।
70वां जन्मदिन मनाने के बाद लिया निर्णय
उन्होंने 48 साल तक कानून की प्रैक्टिस की। 70वां जन्मदिन मनाने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया। दवे ने एक व्हाट्सएप मैसेज में लिखा, “बार में 48 शानदार साल बिताने और हाल ही में 70वां जन्मदिन मनाने के बाद मैंने वकालत छोड़ने का फैसला किया है।”
गुजरात से शुरू की थी वकालत
दुश्यंत दवे का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को हुआ था। उन्होंने 1978 में गुजरात में वकालत शुरू की थी। 80 के दशक के मध्य में वे दिल्ली आ गए और सुप्रीम कोर्ट में देश के टॉप वकीलों में शामिल हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1998 में सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया था। उनके पिता जस्टिस अरविंद दवे गुजरात हाईकोर्ट में जज थे।







