Monday, August 24, 2026
HomeHigh CourtSlap Case: अगर पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा तो यह क्रूरता...

Slap Case: अगर पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा तो यह क्रूरता नहीं…कोर्ट ने यह बताई वजह

Slap Case: गुजरात हाईकोर्ट ने कहा, पत्नी के बिना बताए मायके में रात रुकने पर पति द्वारा थप्पड़ मारने की एक घटना को आईपीसी की धारा 498ए के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता।

पति को आरोपों से बरी कर दिया

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक पुराने मामले में पति को आरोपों से बरी कर दिया। जस्टिस गीता गोपी ने आदेश में कहा कि क्रूरता साबित करने के लिए लगातार और असहनीय मारपीट के ठोस सबूत जरूरी हैं। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में यह भी दिखाना होगा कि आरोपी के कृत्य और आत्महत्या के बीच नजदीकी कारण संबंध था। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में ऐसा संबंध साबित नहीं हुआ।

सेशंस कोर्ट ने ​सुनाई थी सजा

यह फैसला दिलीपभाई मंगलाभाई वरली की अपील पर आया। उन्होंने सेशंस कोर्ट के 2003 के फैसले को चुनौती दी थी। सेशंस कोर्ट ने मई 1996 में पत्नी की आत्महत्या के मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए धारा 306 में सात साल और धारा 498ए में एक साल की सजा सुनाई थी।

अपीलकर्ता की ओर से दलील

अपीलकर्ता की ओर से धवल व्यास ने दलील दी कि आरोप सामान्य थे और दहेज मांग या उकसाने का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि विवाद पति के रात में बैंजो बजाने के लिए बाहर जाने और देर से लौटने को लेकर होता था। राज्य की ओर से ज्योति भट्ट ने सजा बरकरार रखने की मांग की।हाई कोर्ट ने कहा कि अभियोजन लगातार क्रूरता, मेडिकल रिकॉर्ड या पूर्व शिकायतें पेश नहीं कर सका। कोर्ट ने माना कि ट्रायल कोर्ट ने पर्याप्त सबूत के बिना सजा दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
75 %
3.6kmh
95 %
Mon
33 °
Tue
33 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
33 °

Recent Comments