Friday, October 9, 2026
HomeBREAKING-INTERNATIONALLos angeles court: मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग से सवाल…क्या 9 वर्षीय...

Los angeles court: मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग से सवाल…क्या 9 वर्षीय बच्चा आपकी शर्तें पढ़ेगा?

Los angeles court: अमेरकिा के लॉस एंजिलिस कोर्ट में इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग को कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।

सुनवाई: इंस्टाग्राम की लत और उम्र के सत्यापन को लेकर सवाल

बच्चों को सोशल मीडिया की लत डालने के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान जकरबर्ग से इंस्टाग्राम की लत और उम्र के सत्यापन को लेकर सवाल किए गए। कोर्ट ने पूछा कि क्या मेटा के प्लेटफॉर्म जानबूझकर बच्चों को नशे की लत लगाते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। इस दौरान जकरबर्ग न केवल असहज दिखे, बल्कि वकीलों की दलीलों पर उत्तेजित होते नजर आए। जकरबर्ग ने कहा कि कंपनी कम उम्र वालों की पहचान कर उन्हें हटाती है। इस पर केस करने वाले वादी के वकीलों ने पूछा कि क्या नौ साल का बच्चा फाइन प्रिंट में लिखे शर्तों को पढ़ेगा?

अकाउंट खोलते समय उम्र को लेकर झूठ बोलते हैं यूजर

जकरबर्ग ने कहा कि मेटा ने कम उम्र के यूजर्स की पहचान करने में सुधार किया है। साथ ही कहा कि कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम पर अकाउंट खोलते समय अपनी उम्र के बारे में झूठ बोलते हैं। कंपनी ऐसे यूजर की पहचान कर उन्हें हटाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
90 %
0.5kmh
34 %
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Recent Comments