Tuesday, May 26, 2026
HomeDecision 30'sWomen Advocate: वारणसी की कोर्ट में सब हो गए हैरान…महिला ने जज...

Women Advocate: वारणसी की कोर्ट में सब हो गए हैरान…महिला ने जज के सामने चाकू निकाला

Women Advocate: वाराणसी की एसीजेएम कोर्ट में एक महिला ने कोर्ट रुम में महिला अधिवक्ता को चाकू से धमकाया।

आरोपी महिला चंगवार बेनीरपुर की रहने वाली

यह घटना जज के सामने हुई, महिला चंगवार बेनीरपुर की रहने वाली है। दो महीने पहले महिला के परिजन ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी मामले में महिला कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान महिला अधिवक्ता से कड़ी पैरवी करने को कहा। महिला अधिवक्ता ने जटिल कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए पैरवी के लिए मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक हो गई।

बहस के दौरान निकाला था आरोपी ने चाकू

बहस के दौरान महिला ने अपने बैग से चाकू निकाल लिया और अधिवक्ता को धमकाने लगी। इस घटना से पूरे कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया, चाकू छीन लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
mist
29 ° C
29 °
29 °
74 %
6.7kmh
40 %
Mon
30 °
Tue
43 °
Wed
41 °
Thu
38 °
Fri
39 °

Recent Comments