HomeDecision 30'sAllahabad HC: ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण करने का फैसला देने वाले जज...

Allahabad HC: ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण करने का फैसला देने वाले जज का तबादला, पढ़ें हाईकोर्ट का आदेश…

Allahabad HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासनिक फैसले में बड़ा फेरबदल करते हुए 582 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

संयुक्त रजिस्ट्रार ने वार्षिक तबादला आदेश किया जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर ने रविवार शाम को वार्षिक तबादला-2025 का आदेश जारी किया। जजों को तत्काल नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। आदेश के मुताबिक, तबादले की सूची में 236 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 207 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 139 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शामिल हैं।

सबसे अधिक कानुपर के 13 जज के हुए तबादले

तबादले किए गए जजों में सबसे ज्यादा कानपुर के 13 जज हैं। इसके अलावा अलीगढ़ के 11 और बरेली के पांच जजों का भी तबादला किया गया है। इनमें उल्लेखनीय नाम वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण करने का फैसला देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का है। उनका तबादला बरेली से किया गया और अब उन्हें चित्रकूट जिला न्यायालय भेजा गया है। अपने फैसलों में अक्सर धार्मिक ग्रंथों का हवाला देने वाले दिवाकर एक बार फिर बरेली में इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने के बाद सुर्खियों में आ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
mist
22 ° C
22 °
22 °
73 %
3.6kmh
75 %
Fri
25 °
Sat
22 °
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
37 °

Recent Comments