HomeLaw Firms & Assoc.Bar News: दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन हरिहरन चुने गए,...

Bar News: दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन हरिहरन चुने गए, पढ़ें अलग-अलग बार एसो. के परिणाम

Bar News:दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन निर्वाचित हुए हैं, जबकि एडवोकेट विक्रम सिंह पंवार सचिव चुने गए हैं।

रविवार शाम तक 7674 वोटों की हुई गिनती

पिछले दिनों हुए बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद रविवार शाम तक कुल 7674 वोटों की गिनती हुई। अन्य पदों के लिए सोमवार को भी गिनती जारी रहेगी। एसोसिएशन चुनाव को लेकर रविवार शाम तक हुई वोटों की गिनती के अनुसार, हरिहरन अध्यक्ष पद पर, सचिन पुरी उपाध्यक्ष पद पर, विक्रम सिंह पंवार सचिव पद पर, कनिका सिंह कोषाध्यक्ष पद पर और कुणाल मल्होत्रा ​​संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। कुछ पदों के लिए परिणाम अभी घोषित होने बाकी हैं।

एडवोकेट देवेंद्र कुमार बने दिल्ली बार एसो. अध्यक्ष

एडवोकेट देवेंद्र कुमार शर्मा दिल्ली बार एसोसिएशन (डीबीए) के अध्यक्ष पद पर और एडवोकेट विकास गोयल डीबीए के सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। एडवोकेट नागेंद्र कुमार नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) के अध्यक्ष और तरुण राणा सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। तीस हजारी कोर्ट के बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम भी आ गए हैं। इसमें प्रेजिडेंट पद पर डीके शर्मा ने जीत हासिल की, जबकि सेक्रेटरी पद पर विकास गोयल ने बाजी मारी। वहीं वाइस प्रेजिडेंट पद पर यजुवेंद्र चौधरी ने और ट्रेजरर के पद पर रेणु मलिक ने जीत दर्ज की। इसके अलावा एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर साहिल पुरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर अजय दहिया, सीनियर मेंबर लेडी एक्जीक्यूटिव के पद पर कुसुम लता और सीनियर मेंबर एक्जीक्यूटिव मेल के पद पर योगेंद्र कुमार जीते।

एडवोकेट अवनीश राणा द्वारका कोर्ट बार एसो. के अध्यक्ष चुने गए

एडवोकेट अवनीश राणा द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और करणवीर त्यागी सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। इधर, रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट राजीव थेलन और सचिव पद पर प्रदीप खत्री निर्वाचित हुए हैं। राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन (आरएडीसीबीए) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट नीरज, उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट विकास त्रिपाठी, सचिव पद पर एडवोकेट विजय बिश्नोई और कोषाध्यक्ष (महिला) पद पर प्रियंका तिवारी निर्वाचित हुई हैं। रविवार को सुबह करीब तीन बजे कुछ कारणों से मतगणना रोक दी गई थी। सोमवार को मतगणना फिर से शुरू हो सकती है। इसके बाद शेष परिणाम घोषित किए जाएंगे।

शाहदरा व साकेत एसो. चुनाव हो चुके हैं रद्द

शाहदरा बार एसोसिएशन (कड़कड़डूमा कोर्ट) और साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव कथित कुप्रबंधन और अनियमितताओं के कारण रद्द कर दिए गए हैं। जिला न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में बार संघों के चुनाव के लिए 20 मार्च को मतदान हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
60 %
2.6kmh
40 %
Sun
27 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °

Recent Comments