HomeLaw Firms & Assoc.Bar News: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश पांडेय…अन्य पदाधिकारियाें...

Bar News: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश पांडेय…अन्य पदाधिकारियाें के ये हैं नाम

Bar News: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) के चुनाव में राकेश पांडेय को अध्यक्ष चुना गया है।

8773 वकीलों ने वोट डाले

चुनाव में अखिलेश कुमार शर्मा को सचिव चुना गया। इससे पहले राकेश पांडेय तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं। चुनाव 23 जुलाई को हुआ था, जिसमें 8773 वकीलों ने वोट डाले। यह कुल मतदाताओं का 85% था।

6 दिन तक चली मतगणना

मुख्य चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा की अगुआई में 6 दिन तक चली मतगणना के बाद मंगलवार को अध्यक्ष और सचिव पद के नतीजे घोषित किए गए। बाकी 26 पदों की मतगणना अभी जारी है और उनके नतीजे दो दिन में घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी अन्य रिटर्निंग ऑफिसर्स वशिष्ठ तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह और अनिल भूषण ने दी।

निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपी उपाध्याय को हराया

अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपी उपाध्याय को 193 वोटों से हराया। पांडेय को 2121 वोट मिले, जबकि उपाध्याय को 1928 वोट मिले।सचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव को 937 वोटों से हराया। शर्मा को 2885 वोट मिले, जबकि यादव को 1948 वोट मिले। संतोष कुमार मिश्रा को 1149 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
25 ° C
25 °
25 °
61 %
4.6kmh
75 %
Fri
25 °
Sat
22 °
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
37 °

Recent Comments