HomeBREAKING-INTERNATIONALForeign Tour: अगर थाईलैंड जाने का मन बना रहे हैं…तो यह जानकारी...

Foreign Tour: अगर थाईलैंड जाने का मन बना रहे हैं…तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी

Foreign Tour: भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड की यात्रा करने वाले अब सफर महंगा होने वाला है।

एयरपोर्ट्स ऑफ थाईलैंड (एओटी) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पैसेंजर सर्विस चार्ज में 53% बढ़ोतरी का फैसला किया है। 20 जून 2026 से यह शुल्क 730 बात (करीब 2,126 रुपए) से बढ़कर 1,120 बात (करीब 3,264 रुपए) हो जाएगा।

यह नया नियम थाईलैंड के छह प्रमुख हवाई अड्डों सुवर्णभूमि, डॉन मुएंग, फुकेत, हाट याई, चियांग माई और चियांग राय पर लागू होगा। हालांकि, घरेलू यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि उनके लिए शुल्क 130 बात (करीब 380 रुपए) पर ही स्थिर रहेगा।

थाई सिविल एविएशन बोर्ड ने यह बढ़ाए

थाई सिविल एविएशन बोर्ड ने दिसंबर 2025 में ही इस वृद्धि को मंजूरी दे दी थी। थाईलैंड सरकार पैसेंजर सर्विस चार्ज बढ़ाकर 13 अरब बात (3,787 करोड़ रुपए) का अतिरिक्त राजस्व जुटाएगी। एओटी का मानना है कि टिकट की कुल कीमत के मुकाबले यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है, जिससे पर्यटकों के फैसलों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

स्काईट्रैक्स रैंकिंग में 39वें स्थान पर थाइलैंड

फ्लाइट्स के किराये भी 10% तक बढ़ सकते हैं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से कम बजट वाली उड़ानों के दाम 7-10% तक बढ़ सकते हैं। इससे थाईलैंड की पर्यटन प्रतिस्पर्धा कम हो सकती है और पर्यटक सस्ते देशों का रुख कर सकते हैं। स्काईट्रैक्स रैंकिंग में 39वें स्थान पर होने के बावजूद यहां शुल्क अन्य शीर्ष एयरपोर्ट्स से अधिक होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
28 ° C
28 °
28 °
28 %
2.1kmh
20 %
Fri
28 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
41 °