HomeDelhi-NCRDelhi govt: दिल्ली में बनेगी स्टेट आयुष सोसाइटी…सरकार की 10 वीं कैबिनेट...

Delhi govt: दिल्ली में बनेगी स्टेट आयुष सोसाइटी…सरकार की 10 वीं कैबिनेट में मंजूरी

Delhi govt: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) को राजधानी में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी (DSAS) के गठन को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली के लोगों को मिलेगा फायदा

स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस सोसाइटी का लाभ दिल्ली के लोगों को मिलेगा। इसे केंद्र सरकार की गाइडलाइन और सहयोग के तहत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के जो वादे किए गए हैं, यह कदम उसी दिशा में है। यह फैसला सरकार की 10वीं कैबिनेट बैठक में लिया गया।

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का विकास होगा

NAM के तहत सभी योजनाएं, फंड का उपयोग और प्रचार-प्रसार की गतिविधियां इसी सोसाइटी के जरिए होंगी। इसका उद्देश्य आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का विकास करना है।

रजिस्टर्ड संस्था करेगी निगरानी

स्वास्थ्य और आयुष मंत्री के मार्गदर्शन में गठित यह सोसाइटी एक रजिस्टर्ड संस्था के रूप में काम करेगी। यह दिल्ली में आयुष से जुड़ी सभी गतिविधियों का समन्वय, प्रबंधन और निगरानी करेगी। यह कार्य राष्ट्रीय आयुष मिशन की ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
28 ° C
28 °
28 °
47 %
2.1kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
42 °
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Recent Comments