Monday, February 16, 2026
HomeBREAKING INDIAINDIA-STRIKE: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी को सुप्रीम कोर्ट जज...

INDIA-STRIKE: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी को सुप्रीम कोर्ट जज और पूर्व CJI ने सराहा

INDIA-STRIKE: सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) एन वी रमना ने भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की।

‘नैरेटिव्स ऑफ द बेंच: ए जज स्पीक्स’ का विमोचन

जस्टिस सूर्यकांत दिल्ली हाईकोर्ट में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर पूर्व CJI रमना की किताब ‘नैरेटिव्स ऑफ द बेंच: ए जज स्पीक्स’ का विमोचन हुआ। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “देश के नागरिक होने के नाते हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए, जिन्होंने सीमा पार जाकर देशविरोधी गतिविधियों को खत्म किया। उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना देश की संप्रभुता की सबसे बड़ी ताकत है। उनका कर्तव्य के प्रति समर्पण और खतरे का सामना करने की तत्परता हर नागरिक को सम्मान देना चाहिए।

यह स्ट्राइक आतंकियों और उनके मददगारों को सख्त संदेश

पूर्व CJI एन वी रमना ने कहा कि यह स्ट्राइक आतंकियों और उनके मददगारों को सख्त संदेश है। उन्होंने कहा, हम सभी उपमहाद्वीप में हो रहे हालिया घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं। यह जरूर चिंता की बात है, लेकिन सरकार ने पहले ही एक मजबूत संदेश दे दिया है। देश के नागरिकों को सरकार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने जो साहस दिखाया, वह हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।

9 आतंकी ठिकाने तबाह किए

भारतीय सेना ने बुधवार सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 25 मिनट तक चले मिसाइल और ड्रोन हमले में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया।
भारत ने इस कार्रवाई को ‘संयमित, गैर-उकसावे वाली, संतुलित और जिम्मेदार’ बताया है। यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments