Thursday, August 6, 2026
HomeBREAKING-INTERNATIONALPak News: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाक कोर्ट...

Pak News: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाक कोर्ट में सजा के खिलाफ याचिका दायर की

Pak News: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने आतंकी फंडिंग मामलों में मिली सजा को चुनौती दी है।

दो सदस्यीय बेंच ने याचिका स्वीकार की

कोर्ट अधिकारी के मुताबिक, लाहौर हाईकोर्ट की दो सदस्यीय बेंच—जस्टिस शाहबाज रिजवी और जस्टिस तारिक महमूद बाजवा—ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। सुनवाई की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। सईद ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सजा रद्द करने की मांग की है। कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि सईद और जमात-उद-दावा के कुछ अन्य नेताओं ने यह याचिका दायर की है।

हाफिज सईद को जुलाई 2019 में अरेस्ट किया था

हाफिज सईद को जुलाई 2019 में आतंकी फंडिंग मामलों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे कई मामलों में दोषी ठहराते हुए लंबी सजा सुनाई गई थी। वह तब से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह जेल में नहीं है, बल्कि किसी सुरक्षित स्थान पर रह रहा है।

हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक

हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है, जिस पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों को अंजाम देने का आरोप है। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी। सईद को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित किया है और अमेरिका ने उस पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
59 %
2.9kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °
Mon
32 °