HomeBREAKING INDIAMumbai News: अब उठेगा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर से...

Mumbai News: अब उठेगा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर से पर्दा, सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दिया…

Mumbai News:केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वर्ष 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर एक क्लोजर रिपोर्ट पेश की है।

पांच वर्ष बाद अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

सूत्रों के मुताबिक, सुशांत सिंह की मौत के करीब पांच साल बाद मुंबई की एक अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है। 34 वर्षीय सुशांत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे, जिसने काफी विवाद खड़ा कर दिया था, बाद में जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई थी। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में किया गया था।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से हुआ था लोकप्रिय

सुशांत ने मनोरंजन उद्योग में अपने करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल जैसे टीवी शो से की और एकता कपूर की पवित्र रिश्ता में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त की। अभिनेता ने बड़े पर्दे पर कदम रखा और काई पो चे, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी अपनी सबसे बड़ी सफलता, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

फिल्म दिल बेचारा में अभिनेता को आखिरी बार देखा गया

अभिनेता को आखिरी बार निर्देशक मुकेश छाबड़ा की फिल्म दिल बेचारा में संजना सांघी के साथ देखा गया था, जो उपन्यास द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का आधिकारिक रीमेक थी। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस बीच सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से संबंधित मामले में, उनके पिता सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की जांच और आदित्य ठाकरे सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दिशा 8 जून, 2020 को मृत पाई गई थीं, कुछ दिन पहले सुशांत मुंबई के उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में लटके पाए गए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिट याचिका को सूचीबद्ध कर दिया है और 2 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगा। इससे पहले, आदित्य ठाकरे ने उन आलोचकों पर पलटवार किया, जिन्होंने उन्हें दिशा सालियान मौत मामले से जोड़ा था, उन पर पिछले पांच सालों से उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

कानूनी कार्यवाही के लिए अपनी टिप्पणी सुरक्षित रखेंगे…

ठाकरे ने जोर देकर कहा कि चूंकि मामला पहले से ही अदालत में है, इसलिए वह कानूनी कार्यवाही के लिए अपनी टिप्पणी सुरक्षित रखेंगे। ठाकरे ने मीडिया से कहा, पिछले पांच सालों में कई लोगों ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। अगर मामला कोर्ट में है, तो हम कोर्ट में अपनी बात रखेंगे। इस बीच, सतीश सालियान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने उस समय एनसीबी के निदेशक रहे समीर वानखेड़े को भी रिट याचिका की एक प्रति सौंपी है। समीर वानखेड़े के वकील फैजान मर्चेंट ने कहा है कि उनके मुवक्किल हाईकोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने जा रहे हैं, जिसमें उनके मुवक्किल से जुड़े सभी बिंदुओं का जवाब होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
mist
19 ° C
19 °
19 °
88 %
0kmh
20 %
Sun
20 °
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °

Recent Comments