HomeBREAKING-INTERNATIONALPak News: पाकिस्तान निर्वाचन आयोग का ऐसा कदम…159 सासंद-विधायक कर दिए निलंबित

Pak News: पाकिस्तान निर्वाचन आयोग का ऐसा कदम…159 सासंद-विधायक कर दिए निलंबित

Pak News: पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने वार्षिक संपत्ति और देनदारियों का विवरण समय पर जमा न करने पर 159 सांसदों/विधायकों की सदस्यता निलंबित कर दी।

15 जनवरी की तय समय-सीमा के बाद की कार्रवाई

ईसीपी के मुताबिक यह विवरण देना नेशनल असेंबली, सीनेट और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य है। आयोग ने यह कार्रवाई 15 जनवरी की तय समय-सीमा के बाद की।

विवरण जमा नहीं होने तक पद पर नहीं रहेंगे

निलंबित होने वालों में नेशनल असेंबली के 32 सांसद, सीनेट के 9 सदस्य हैं। इनमें शहबाज शरीफ सरकार के शिक्षा मंत्री खालिद मकबूल सिद्दीकी और जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक भी हैं। ईसीपी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित जनप्रतिनिधि जब तक विवरण जमा नहीं करते, अपने पद पर काम नहीं कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
25 ° C
25 °
25 °
61 %
4.6kmh
75 %
Fri
25 °
Sat
22 °
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
37 °

Recent Comments