Wednesday, September 2, 2026
HomeDelhi-NCRProstitution case: महिला ने पहले 14 साल की लड़की को पिलाई शराब,...

Prostitution case: महिला ने पहले 14 साल की लड़की को पिलाई शराब, फिर दो लोगों से दुष्कर्म कराया, जानें मामला

Prostitution case:फरीदाबाद में एक 43 साल की महिला को नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 14 साल की यह लड़की 17 अप्रैल को डबुआ थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत की, लेकिन एफआईआर 22 अप्रैल को तब दर्ज हुई जब परिवार के कहने पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने हस्तक्षेप किया।

ओल्ड फरीदाबाद में रहती है आरोपी

जांच के दौरान लड़की की एक दोस्त ने बताया कि वह ओल्ड फरीदाबाद की एक कॉलोनी में आरोपी के साथ है, जो उसे पैसों के लिए यौन शोषण के लिए मजबूर कर रही है। इसके बाद पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और 23 अप्रैल को लड़की को छुड़ा लिया। लड़की ने बताया कि उसकी दोस्त उसे ममता के पास ले गई थी। आरोपी ने उसे शराब पिलाई और फिर दो अलग-अलग लोगों के पास भेजा, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
moderate rain
29 ° C
29 °
29 °
84 %
6.2kmh
99 %
Wed
29 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Recent Comments