Friday, October 9, 2026
HomeLaw Firms & Assoc.Senior Advocate designation: दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 वकीलों को सीनियर एडवोकेट...

Senior Advocate designation: दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया…पढ़ें यहां पर सभी नाम

Senior Advocate designation: दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 वकीलों को ‘सीनियर एडवोकेट’ का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इनमें 11 महिला वकील भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला आज शाम हुई एक फुल कोर्ट मीटिंग (Full Court Meeting) में लिया गया।

मुख्य बातें (Key Highlights)

कुल आवेदन: सीनियर एडवोकेट की गाउन के लिए कुल 231 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था।

चयन प्रक्रिया: ‘कमेटी फॉर डेजिग्नेशन ऑफ सीनियर एडवोकेट्स’ (CDSA) ने सभी उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया और उन्हें मार्क्स दिए। इसके बाद फाइनल लिस्ट फुल कोर्ट को भेजी गई।

क्वालीफायर: सूत्रों के अनुसार, 231 में से 86 उम्मीदवार सीनियर बनने के क्राइटेरिया पर खरे उतरे थे, जिनमें से फुल कोर्ट ने 85 नामों को हरी झंडी दी।

इस हाई-लेवल कमेटी में कौन-कौन शामिल था?

इस चयन समिति में न्यायपालिका और कानूनी जगत के कई बड़े नाम शामिल थे, उनमें चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय, जस्टिस वी. कामेश्वर राव, जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे, दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) के अध्यक्ष एन. हरिहरन, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा, सीनियर एडवोकेट संजय जैन थे।

इन 85 वकीलों को मिला ‘सीनियर एडवोकेट’ का दर्जा (Full List)

आभा मल्होत्रा, अभिमन्यु महाजन, अमन सरीन, अमर नाथ सैनी, अमीर जोरावर एस. पासरिच, अमित गुप्ता, अमित प्रसाद, अमृत कौर, अंजू भट्टाचार्य, अंकुर छिब्बर,
अंकुर मित्तल, अनुपम एस. शर्मा, अर्जुन मित्रा, अरविंद कुमार, अतुल नागराजन, बहार उद्दीन , बीनाशा नंदा, दलीप कुमार मल्होत्रा, डेविड रॉबिन रत्नाकर, दीपक चोपड़ा,
दीपक धींगड़ा, देवेंद्र कुमार, धनेश रेलन, गौरव मित्रा, हुसैन ज़ोहैब मोलाज़ेम, ऋषिकेश बरुआ, जय कुमार मित्तल, जगदेव सिंह, जगजीत सिंह, जसप्रीत सिंह राय,
जयंत त्रिपाठी, जुगल किशोर वाधवा, कैलाश चंद मित्तल, कमल मेहता, कनिका अग्निहोत्री, कुलजीत रावल, कुंवर जतिंदर चीमा, ममता तिवारी, मनाली सिंघल,
मनीषा धीर, मनीष कुमार बिश्नोई, मोनाजिर अहसान नियाजी, मुरारी तिवारी, नवीन कुमार, नीरज चौधरी, नीरज ग्रोवर, निकी कांतावाला, नितेश कुमार राणा, ओम प्रकाश,
पवन दुग्गल, प्रशांत मेहता, प्रसेनजीत बनर्जी, रजत अनेजा, राजीव कुमार अवस्थी, राजेश महाजन, राजेश मोहन, राजेश्वरी एन., राकेश खन्ना, डॉ. राकेश कुमार धवन,
डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, रमेश बाबू एम.आर., रणवीर सिंह, समर बंसल, संदीप कुमार महापात्रा, संगीता भारती, संजय लाओ, संजीव बहल, संजीव भंडारी, संजीव महाजन,
संतोष कुमार, सत्यकाम, सौरव आनंद प्रकाश, शैलेश कुमार कपूर, शंकर राजू, श्री सिंह, सोनल कुमार सिंह, सूबेदार सिंह, सुजॉय चंदर कुमार, सुनील कुमार शर्मा, तनूद्भव सिंहदेव, तेजपाल सिंह कांग, वरुण गोस्वामी, विपुल वीरेंद्र गांडा, विशाल गोसैन, वरिशा फरासत।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
90 %
0.5kmh
34 %
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Recent Comments