HomeLatest NewsVP-ELECTION: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर सवाल…20 वरिष्ठ वकीलों ने बी. सुधर्शन...

VP-ELECTION: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर सवाल…20 वरिष्ठ वकीलों ने बी. सुधर्शन रेड्डी-लालू मुलाकात पर जताई चिंता

VP-ELECTION: इंडी अलायंस के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुधर्शन रेड्डी की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात पर देश के 20 वरिष्ठ वकीलों ने कड़ा एतराज जताया है।

“चुनावी वजह से भी उचित नहीं”

वकीलों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि चारा घोटाले में दोषी लालू यादव से निजी बैठक गंभीर सवाल खड़े करती है। बयान में कहा गया कि लालू न तो सांसद हैं और न ही उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट देने के पात्र हैं। ऐसे में यह मुलाकात किसी भी वैध राजनीतिक उद्देश्य को पूरा करती नहीं दिखती।

“संदिग्ध प्रकृति की मुलाकात”

वरिष्ठ वकीलों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और बड़े संवैधानिक पद के दावेदार होने के बावजूद रेड्डी ने एक दोषी व्यक्ति से मुलाकात कर अपने विवेक और नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

“चुप्पी भी बताती है पक्षपात”

बयान में यह भी कहा गया कि जो धड़े सामान्य परिस्थितियों में मामूली आरोपों पर भी विरोध करते हैं, वे इस मामले में खामोश हैं। यह उनके पक्षपाती रवैये को उजागर करता है।

“राष्ट्रीय हितों को नुकसान”

वकीलों ने कहा कि दोषी और भ्रष्टाचार से जुड़े व्यक्तियों से संबंध रखना राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाता है और रेड्डी के इरादों व निष्ठा पर गंभीर सवाल उठाता है। जनता को इसे पूरी तरह देखना और समझना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
mist
19 ° C
19 °
19 °
88 %
2.1kmh
40 %
Sat
19 °
Sun
27 °
Mon
33 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Recent Comments