Sunday, June 28, 2026
HomeArticlesJudgment Translation: अंग्रेजी में दिए फैसले का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद…यह है...

Judgment Translation: अंग्रेजी में दिए फैसले का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद…यह है सुप्रीम पहल

Judgment Translation: सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम पहल की है, जिसके तहत अब उसके अंग्रेजी में दिए गए फैसलों का अनुवाद देश की प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की जिला अदालतों तक मराठी में काम हो रहा

शीर्ष कोर्ट का मकसद है कि आम नागरिकों को न्याय की प्रक्रिया और फैसलों को समझने में आसानी हो। यह बात सुप्रीम कोर्ट के जज अभय ओका ने 18 मई 2025 को ठाणे के टीएमसी लॉ कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। जस्टिस ओका ने बताया कि पिछले तीन सालों में हजारों फैसलों का अनुवाद देश की कई भाषाओं में किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 30 सालों से जिला अदालतों तक मराठी में काम हो रहा है।

नए टूल्स से आसान हुआ कानून पढ़ना

जस्टिस ओका ने कहा कि नई तकनीक ने कानून की पढ़ाई को पूरी तरह बदल दिया है। आज के टूल्स की मदद से कानून पढ़ना, रिसर्च करना, उसका मतलब समझना और फैसलों को जल्दी समझना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इन टूल्स का सही इस्तेमाल करें।

मराठी में कानून की जानकारी जरूरी: बेडेकर

इस मौके पर विद्या प्रसारक मंडल के अध्यक्ष डॉ. विजय बेडेकर ने कहा कि आम नागरिकों के लिए यह बहुत जरूरी है कि कानून से जुड़ी सारी किताबें, जानकारी और फैसले मराठी भाषा में उपलब्ध हों। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे कानून को मराठी में अनुवादित करें और इसे आम लोगों तक पहुंचाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
34 %
2.6kmh
38 %
Sat
38 °
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
37 °
Wed
30 °

Recent Comments