Thursday, October 1, 2026
HomeLatest NewsPassport Case: फिल्म प्रमोशन के लिए राजपाल नौरंग यादव को ऑस्ट्रेलिया जाने...

Passport Case: फिल्म प्रमोशन के लिए राजपाल नौरंग यादव को ऑस्ट्रेलिया जाने की इजाजत मिली…यह है मामला

Passport Case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता ने फिल्म “मेरा काले रंग दा यार” के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए राजपाल नाैरंग यादव को ऑस्ट्रेलिया जाने की इजाजत दे दी है।

27 जून से 5 जुलाई 2025 तक मेलबर्न में होगी यात्रा

यह यात्रा 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक मेलबर्न में होगी। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने इस इवेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसके समर्थन में कोर्ट में निमंत्रण पत्र और टिकट भी पेश किए गए। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि इससे पहले भी याचिकाकर्ता को विदेश यात्रा की अनुमति दी जा चुकी है। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में जमा याचिकाकर्ता का पासपोर्ट भी वापस करने का निर्देश दिया है, लेकिन यह शर्त रखी है कि भारत लौटने के बाद पासपोर्ट दोबारा कोर्ट में जमा करना होगा।

कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ यात्रा की मंजूरी दी है

  • याचिकाकर्ता को एक लाख रुपए की एफडीआर कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करनी होगी।
  • मेलबर्न यात्रा के दौरान याचिकाकर्ता को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चालू रखना होगा।
  • ये संपर्क विवरण संबंधित जांच अधिकारी को भी दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
63 %
2.7kmh
81 %
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °

Recent Comments