Friday, October 9, 2026
HomeLatest NewsSocial Media Side-Effect: कर्नाटक पहला राज्य बनने वाली है…जो 16 से कम...

Social Media Side-Effect: कर्नाटक पहला राज्य बनने वाली है…जो 16 से कम के बच्चों को सोशल मीडिया से रोकेगी

Social Media Side-Effect: कर्नाटक सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कुलपति सम्मेलन के दौरान मांगी राय

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में प्रारंभिक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कुलपति सम्मेलन के दौरान भी इस पर राय मांगी।
सूत्रों के मुताबिक, चर्चा प्रारंभिक चरण में है। हालांकि सरकार बच्चों के मन पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

ऑस्ट्रेलिया ने लगा रखा है प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल दिसंबर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था, वहीं कई अन्य देशों ने भी मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाई हैं। गोवा सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावों की समीक्षा कर रही है। आंध्र प्रदेश भी नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर सख्त नियम बनाने पर विचार कर रहा है। अगर कर्नाटक ऐसा करता है तो यह देश का पहला राज्य होगा, जहां सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
84 %
2kmh
3 %
Fri
30 °
Sat
29 °
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Recent Comments