Sunday, September 20, 2026
HomeDelhi-NCRBAR News: मनन कुमार मिश्रा… 7 वीं बार बनें बीसीआई अध्यक्ष चुने...

BAR News: मनन कुमार मिश्रा… 7 वीं बार बनें बीसीआई अध्यक्ष चुने गए

BAR News:वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को लगातार सातवीं बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया है।

निर्विरोध निर्वाचित हुए मनन कुमार मिश्रा: श्रीमंत

बीसीआई के प्रधान सचिव श्रीमंतो सेन ने कहा, भारत की लगभग 27 लाख जीवंत कानूनी बिरादरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने एक बार फिर मनन कुमार मिश्रा को ऐतिहासिक लगातार सातवीं बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित करके उनके नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की है।

17 मई को राज्य बार काउंसिल के सदस्यों की राष्ट्रीय बैठक

कहा कि कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जायेगा। इस बीच, उपाध्यक्ष के लिए रविवार को चुनाव होना है, इसमें तमिलनाडु और पुडुचेरी के एस प्रभाकरन और दिल्ली के वेद प्रकाश शर्मा इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। 17 मई को राष्ट्रीय राजधानी में अधिवक्ता प्रतिनिधियों और राज्य बार काउंसिल के सदस्यों की एक राष्ट्रीय बैठक बुलाने की तैयारी है। यह उच्च स्तरीय बैठक अधिवक्ता कल्याण, लंबे समय से प्रतीक्षित अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम और बार के भविष्य को आकार देने वाले विभिन्न नीतिगत मामलों सहित कानूनी पेशे से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
59 %
3.1kmh
47 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
36 °
Thu
30 °

Recent Comments