HomeLatest NewsCounsel requesting: सुप्रीम कोर्ट में कभी मत कहना-आपका सीनियर हाईकोर्ट में व्यस्त...

Counsel requesting: सुप्रीम कोर्ट में कभी मत कहना-आपका सीनियर हाईकोर्ट में व्यस्त है… हमारे अहंकार बहुत नाजुक

Counsel requesting: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार ने एक सहायक वकील को फटकार लगाई।

सहायक वकील कर रहे थे पैरवी

बार एंड बेंच के अनुसार, एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सहायक वकील को सलाह दी कि अदालत में यह नहीं बताया जाना चाहिए कि उनका वरिष्ठ वकील हाईकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई में व्यस्त है। न्यायमूर्ति कुमार ने कहा, आपको इतना ईमानदार नहीं होना चाहिए। भविष्य में यह सीखें कि सुप्रीम कोर्ट में कभी मत कहें कि आपका सीनियर हाईकोर्ट में व्यस्त है…हमारे अहंकार बहुत नाजुक होते हैं।

आप न्यायाधीश के अहंकार को आहत नहीं करना चाहते: कोर्ट

सुप्रीम अदालत ने कहा, आप न्यायाधीश के अहंकार को आहत नहीं करना चाहते। आपका मामला सीधे ही खारिज हो जाएगा, मेरिट पर नहीं। इस तरह की बातें न बताएं। छोटे-छोटे सफेद झूठ चले जाते हैं। इस दौरान, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने भी टिप्पणी की और कहा, “आपके सीनियर को आपको ये बातें सिखानी चाहिए थीं। दरअसल, जब मामला सुनवाई के लिए आया, तब सहायक वकील ने पास ओवर (थोड़े समय के लिए स्थगन) की मांग की। अदालत ने मामला पास ओवर कर दिया। लेकिन बोर्ड के अंत में फिर से सुनवाई होने पर सहायक वकील ने कहा कि उनके सीनियर वकील अब भी हाईकोर्ट में व्यस्त हैं। आखिरकार, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई के लिए टाल दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
41 %
0kmh
6 %
Thu
26 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
38 °

Recent Comments