Thursday, June 25, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली में सस्ते घर लेने के लिए हो जाएं तैयार, तीन स्कीम...

दिल्ली में सस्ते घर लेने के लिए हो जाएं तैयार, तीन स्कीम में क्या है खास बातें…

राजधानी में गरीबों, मजदूरों और अन्य वंचित वर्गों को अब सस्ती कीमतों पर मकान उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अहम आवास स्कीम की घोषणा की है।

राजधानी में लाखों लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर


राजधानी की बात करें तो दिल्ली में लाखों लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर होते हैं। घर बनाने वाले निर्माण श्रमिकों के पास खुद की छत नहीं थी। इस कारण वे टेंट और झुग्गियों में रहने को मजबूर थे। एलजी ने कहा कि डीडीए का यह निर्णय ऐसे लोगों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा, जो सम्मान के साथ जीवन जीने और अपनी आजीविका कमाने में सक्षम होंगे।

एलजी ने तीन आवास योजनाओं पर लगाई मुहर

प्राधिकरण की तीन आवास योजनाओं को एलजी ने शुरू करने पर सहमति दी है। इसमें नरेला में पीएम-विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों सहित भवन और निर्माण श्रमिकों के लिए 25 फीसदी छूट और सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में समाज के अन्य वंचित वर्गों के लिए 25 फीसदी की छूट शामिल है। डीडीए विशेष आवास योजना 2025 की शुरूआत की गई, जिसके तहत अशोक पहाड़ी और जहांगीरपुरी के अलावा वसंत कुंज, द्वारका और रोहिणी जैसे लोकप्रिय इलाकों में 110 फ्लैट दिए जाएंगे।

विशेष आवास योजना 2025 हुई लांच

डीडीए की ओर से विशेष आवास योजना 2025 को लांच कर दी है. योजना के तहत, वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी, अशोक पहाड़ी और जहाँगीरपुरी जैसे विभिन्न इलाकों में 110 फ्लैट (7 HIG, 58 MIG और 45 LIG)होंगे। वसंत कुंज में फ्लैट ई-नीलामी के माध्यम से पेश होंगे, जबकि अन्य स्थानों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फ्लैट मिलेंगे।

शकूरबस्ती में भी भूमि उपयोग बदलने पर लगी मुहर

शकूरबस्ती में 4.63 हेक्टेयर भूमि के भूमि उपयोग को परिवहन से आवासीय में परिवर्तित पर मुहर लगा दी गई। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) से अनुरोध हुआ था। अब, आपत्तियों और सुझावों को आमंत्रित करने के लिए नोटिस आम लोगों के लिए जारी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
broken clouds
41.3 ° C
41.3 °
41.3 °
21 %
1.2kmh
59 %
Thu
44 °
Fri
46 °
Sat
46 °
Sun
44 °
Mon
41 °

Recent Comments