Thursday, August 6, 2026
HomeLatest NewsCourt News: कड़कड़डूमा कोर्ट रूम…स्टेनोग्राफर बोला- आत्महत्या कर लूंगा…फिर कमरा से चला...

Court News: कड़कड़डूमा कोर्ट रूम…स्टेनोग्राफर बोला- आत्महत्या कर लूंगा…फिर कमरा से चला गया, क्या है घटना, पढ़ें

Court News: दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में अचानक स्टेनोग्राफर ने आत्महत्या करने की धमकी दी और कोर्ट रूम छोड़ कर चला गया।

29 अप्रैल को हुई थी घटना

29 अप्रैल को कोर्ट रूम में एक अनोखा मामला सामने आया। अदालत में सड़क दुर्घटना से जुड़े राज्य बनाम सुखदेव उर्फ सूखा मामले में फैसला सुनाने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी अचानक फैसला सुनाने की प्रक्रिया को टालनी पड़ी। हुआं यू कि अदालत के स्टेनोग्राफर कोर्ट रूम छोड़कर जाने लगा। जब कोर्ट ने पूछा कि कहां जा रहे हैं तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी और कोर्ट रूम छोड़ कर चले गए।

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश में लिखा

करकड़डूमा कोर्ट में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा गर्ग ने 29 अप्रैल को पारित आदेश में लिखा, नियमित स्टेनोग्राफर द्वारा आत्महत्या की धमकी देने और अदालत कक्ष छोड़ने के कारण फैसला नहीं सुनाया जा सका। अतः, निर्णय सुनाने के लिए मामले को पुनः सूचीबद्ध किया जाए। इसके बाद अदालत ने 9 मई को इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

वर्ष 2012 में हुई थी सड़क दुर्घटना

राज्य बनाम सुखदेव उर्फ सूखा का मामला वर्ष 2012 में हुई एक सड़क दुर्घटना से संबंधित है। इसमें एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। अदालत ने ट्रक चालक को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 304A (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) के तहत दोषी करार दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
59 %
2.9kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °
Mon
32 °