Sunday, September 20, 2026
HomeDecision 30'sPORN Case: बाल अश्लील वीडियो देखने पर यमनी नागरिक पूरे दिन कोर्ट...

PORN Case: बाल अश्लील वीडियो देखने पर यमनी नागरिक पूरे दिन कोर्ट में बैठा…यह दी सजा

PORN Case: फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने एक यमनी नागरिक को बच्चों के अश्लील वीडियो देखने के मामले में दोषी ठहराया है।

रेस्टोरेंट से जब्त किया गया था मोबाइल

स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आरएस विजय मोहन ने बताया कि आरोपी अब्दुल्ला अली अब्दो अल-हद्दाद ने 27 दिसंबर 2020 की दोपहर अपने मोबाइल पर बाल अश्लील वीडियो देखे थे। इस बारे में साइबर सेल को जानकारी मिली थी।
इसके बाद वंचीयूर पुलिस ने एंचक्कल इलाके के उस रेस्टोरेंट में जाकर आरोपी का मोबाइल जब्त किया, जहां वह काम करता था। शुरुआती जांच में मोबाइल में कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला, इसलिए केस बंद कर दिया गया था।

फॉरेंसिक जांच में मिला सबूत

बाद में मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने बच्चों के अश्लील वीडियो देखे थे। इसके बाद केस दोबारा दर्ज किया गया।

बच्चों की उम्र साबित होने पर हुई सजा

अभियोजन पक्ष ने बताया कि ऐसे मामलों में अक्सर बच्चों की पहचान नहीं हो पाती, जिससे उनकी उम्र साबित नहीं होती और आरोपी को सजा नहीं मिलती। लेकिन इस केस में वैज्ञानिक तरीके से यह साबित किया गया कि वीडियो में दिख रहे बच्चे नाबालिग थे। इसी आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया।

9 गवाह, 15 दस्तावेज और 2 सबूतों के आधार पर फैसला

मुकदमे के दौरान कोर्ट ने 9 गवाहों के बयान, 15 दस्तावेज और 2 भौतिक सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
33 ° C
33 °
33 °
66 %
2.1kmh
8 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
31 °

Recent Comments