Thursday, October 1, 2026
HomeDelhi-NCRDelhi Court: पुलिसकर्मियों पर हमला…कोर्ट ने कहा- यह कानून व्यवस्था पर सीधा...

Delhi Court: पुलिसकर्मियों पर हमला…कोर्ट ने कहा- यह कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है

Delhi Court: दिल्ली की एक अदालत ने ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

23 मई को ग्रीन पार्क मार्केट में हुई थी घटना

कोर्ट ने कहा कि यह मामला कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों पर खुलेआम हमले को दिखाता है। यह घटना 23 मई को ग्रीन पार्क मार्केट में हुई थी। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों ने जानबूझकर एक महिला की स्कोडा कार को अपनी महिंद्रा थार से रोक दिया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। जब हेड कांस्टेबल अनुज तोमर और कांस्टेबल मोहन लाल ने रास्ता खाली करने को कहा, तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया।

पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी

कोर्ट के मुताबिक, जब एएसआई उमेश और हेड कांस्टेबल प्रवीन ने स्थिति संभालने की कोशिश की, तो आरोपियों और उनके फरार साथियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई उमेश की वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस बूथ ले जाते समय भी आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की।

सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से आरोप पुख्ता

कोर्ट में जांच अधिकारी ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पेश किया, जिसमें आरोपियों जैसा दिखने वाले लोगों की आक्रामकता साफ नजर आई। चारों घायल पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई। हेड कांस्टेबल अनुज तोमर की आंख के पास चोट साफ दिख रही थी।

गवाहों को प्रभावित करने और फरार होने का खतरा

कोर्ट ने कहा कि अभी जांच शुरुआती दौर में है और तीन अन्य आरोपी फरार हैं। ऐसे में अगर आरोपियों को रिहा किया गया, तो वे सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं, गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं या फरार हो सकते हैं। इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाना जरूरी है। एफआईआर सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
63 %
2.7kmh
81 %
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °

Recent Comments