Saturday, September 19, 2026
HomeLatest NewsDelhi News: गोवा, सिक्कम के बाद दिल्ली ने पाया स्थान, किस संदर्भ...

Delhi News: गोवा, सिक्कम के बाद दिल्ली ने पाया स्थान, किस संदर्भ में, पढ़ें…

Delhi News: नवीनतम सांख्यिकीय हैंडबुक के अनुसार, 2023-24 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,61,910 रुपये थी, जो देश में गोवा और सिक्किम के बाद तीसरी सबसे अधिक थी।

राजधानी की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय स्तर से दोगुनी…

राजधानी की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय स्तर की प्रति व्यक्ति आय 1,84,205 रुपये से दोगुनी से भी अधिक थी। दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली हैंडबुक में राजधानी के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक, जनसांख्यिकीय और बुनियादी ढांचे से संबंधित आंकड़ों का विवरण दिया जाता है।

दिल्ली की सड़कों पर वाहन व स्कूल घट गए

हैंडबुक में राजधानी की प्रति व्यक्ति आय में 7.4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर वाहनों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई, जो 2020-21 में 1.22 करोड़ से घटकर 2022-23 में 79.45 लाख हो गई। दिल्ली में स्कूलों की संख्या 2020-21 में 5,666 से घटकर 2023-24 में 5,497 हो गई। हालाँकि, इसी अवधि के दौरान, लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए नामांकित छात्रों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई।

सिनेमा स्क्रीन और पानी की खपत बढ़ गई

2020-21 में छात्र और छात्राओं की संख्या 23.60 लाख और 21.19 लाख थी. आंकड़ों से पता चलता है कि 2023-24 में यह बढ़कर 23.70 लाख और 21.36 लाख हो गया। 2021-22 में शहर में मीटर वाले पानी के कनेक्शन की संख्या 25.4 लाख थी जो 2023-24 में बढ़कर 27.2 लाख हो गई। इसी अवधि में दैनिक पानी की खपत 6,894 लाख किलोलीटर से बढ़कर 7,997 लाख किलोलीटर हो गई। 2022 में 137 की तुलना में 2023 में सिनेमा स्क्रीन की संख्या 10 बढ़कर 147 हो गई। हैंडबुक के आंकड़े दशार्ते हैं कि प्रतिदिन 10,000 दर्शकों की संख्या के साथ औसत संख्या भी 623 से बढ़कर 740 हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
66 %
2.1kmh
87 %
Sat
32 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
35 °
Wed
36 °

Recent Comments