HomeSupreme CourtTender Process: सार्वजनिक निविदा कोई निजी सौदा नहीं, यह शासन का औजार...

Tender Process: सार्वजनिक निविदा कोई निजी सौदा नहीं, यह शासन का औजार है…सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Tender Process: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सार्वजनिक निविदा (Public Tender) किसी निजी सौदे जैसी नहीं होती, बल्कि यह शासन का एक औजार है।

शर्तों की गलत व्याख्या पर अदालत हस्तक्षेप करे

अदालत ने कहा कि सार्वजनिक निविदा के जरिये राज्य अपनी सार्वजनिक संपत्ति का ट्रस्टी होने का दायित्व निभाता है। अदालत ने कहा कि यदि निविदा की शर्तों की गलत व्याख्या की जाती है या प्रक्रिया में तर्कहीनता होती है, तो अदालतों को हस्तक्षेप करना चाहिए।

मामला क्या था

यह मामला ओडिशा के कटक जिले के टांगी चौदवार तहसील में महानदी सैंड क्वैरी से रेत उत्खनन के लिए पाँच साल की लीज़ से जुड़ी निविदा से संबंधित था। याचिका में आरोप था कि निविदा शर्तों की गलत व्याख्या कर कुछ बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया, जिससे प्रतिस्पर्धा कम हुई और सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के दिए मामले में अादेश

न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति आलोक आराधे की पीठ ने कहा, “सार्वजनिक निविदा कोई निजी सौदा नहीं है। यह शासन का उपकरण है, जिसके माध्यम से राज्य जनता की संपत्ति का ट्रस्टी होने के नाते अपनी गंभीर जिम्मेदारी निभाता है। इसका उद्देश्य केवल प्रक्रियागत अनुपालन नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिये अधिकतम सार्वजनिक मूल्य प्राप्त करना है।” कोर्ट ने कहा कि निविदा प्राधिकारी का दायित्व दोहरा है, अपनी शर्तों की व्याख्या संगत और तार्किक रूप से करे। यह सुनिश्चित करे कि व्याख्या से निविदा का मूल उद्देश्य पूरा हो, न कि विफल।

कोर्ट ने कहा —

“जब किसी निविदा शर्त की व्याख्या गलत तरीके से की जाती है और इससे प्रतिस्पर्धा घटती है या सर्वाधिक बोली लगाने वाले को बिना वैधानिक कारण के बाहर कर दिया जाता है, तो निर्णय प्रक्रिया दूषित मानी जाएगी।” ऐसी स्थिति में न्यायालय को हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि यह सार्वजनिक हित से जुड़ा मामला है।

केस के मुख्य बिंदु

  • निविदा की गलत व्याख्या से राज्य के राजस्व को हानि होती है।
  • अदालत का हस्तक्षेप तभी होगा जब “गलत व्याख्या” या “अतार्किकता” स्पष्ट रूप से सिद्ध हो।
  • निविदा की शर्तों की व्याख्या का उद्देश्य राज्य को अधिकतम राजस्व दिलाना होना चाहिए, खासकर जब बात प्राकृतिक संसाधन जैसे रेत की हो।

यह केस का सार

“Public Tender is not a private bargain but a constitutional trust.”राज्य जनता की संपत्ति का संरक्षक (trustee) है, और हर निविदा का उद्देश्य उस संपत्ति का न्यायसंगत, पारदर्शी और लाभकारी उपयोग सुनिश्चित करना है।

Legal Explained: सार्वजनिक निविदा और न्यायिक हस्तक्षेप

  1. सार्वजनिक निविदा (Public Tender) क्या है?

सार्वजनिक निविदा वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से सरकार या कोई सार्वजनिक निकाय किसी परियोजना, ठेके या संसाधन (जैसे रेत, कोयला, जमीन आदि) के लिए निजी या सरकारी कंपनियों से पारदर्शी बोली (bidding) आमंत्रित करता है।
इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा बढ़ाना, भ्रष्टाचार रोकना, और राज्य को अधिकतम राजस्व दिलाना होता है।

  1. संविधान में प्रावधान
  • अनुच्छेद 14 (Article 14): समानता का अधिकार — किसी भी बोलीदाता के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता।
  • अनुच्छेद 298: राज्य को व्यापार और अनुबंध करने की शक्ति देता है, पर वह सार्वजनिक हित और पारदर्शिता के साथ ही प्रयोग हो सकती है।
  • अनुच्छेद 39(b): नीति निदेशक तत्व — राज्य की नीति इस तरह होनी चाहिए कि संसाधनों का स्वामित्व जनता के हित में वितरित हो।
  1. न्यायिक हस्तक्षेप कब होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि अदालतें नीलामी या टेंडर प्रक्रिया में सामान्य रूप से दखल नहीं देंगी, लेकिन निम्न स्थितियों में हस्तक्षेप उचित होगा (i) जब शर्तों की गलत व्याख्या (misconstruction) की जाए। (ii) जब निर्णय में अतार्किकता (irrationality) या भेदभाव हो।
(iii) जब प्रक्रिया से प्रतिस्पर्धा घटे या राज्य के राजस्व को अनुचित नुकसान पहुँचे।

मुख्य नज़ीरें (precedents) —

  • Tata Cellular v. Union of India (1994): Judicial review in tender is limited but permissible on grounds of arbitrariness.
  • Afcons Infrastructure v. Nagpur Metro Rail Corporation (2016): Courts must ensure tender conditions are applied uniformly and fairly.

वर्तमान निर्णय का प्रभाव

    इस फैसले से यह स्पष्ट हुआ कि निविदा की व्याख्या “सार्वजनिक हित” की कसौटी पर होगी। राज्य को अपने संसाधनों से अधिकतम मूल्य प्राप्त करना होगा। यदि कोई उच्चतम बोलीदाता गलत व्याख्या के कारण बाहर किया गया, तो अदालत उस निर्णय को रद्द कर सकती है।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular

    Patna
    haze
    28 ° C
    28 °
    28 °
    42 %
    2.6kmh
    20 %
    Mon
    28 °
    Tue
    36 °
    Wed
    37 °
    Thu
    39 °
    Fri
    37 °

    Recent Comments