Sunday, June 21, 2026
HomeLaw Firms & Assoc.Bar News: दिल्ली के सभी बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी मिले, एडवोकेट...

Bar News: दिल्ली के सभी बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी मिले, एडवोकेट नागेंद्र बने समन्वय समिति चेयरमैन…

Bar News: पटियाला हाउस कोर्ट में ऑल दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण समन्वय समिति की बैठक हुई।

NDBA अध्यक्ष बने समन्वय समिति के चेयरमैन

समिति का उद्देश्य विभिन्न बार एसोसिएशनों के बीच सहयोग को मजबूत करना और उनके प्रयासों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रमुख नेताओं की नियुक्ति करना था। नई दिल्ली बार एसोसिएशन (NDBA) के मानद सचिव एडवोकेट तरुण राणा ने बैठक की जानकारी साझा की। बैठक में नई दिल्ली बार एसोसिएशन (NDBA) के अध्यक्ष एडवोकेट नागेंद्र कुमार को समन्वय समिति का चेयरमैन चुना गया।

वकीलों के हितों की करेंगे रक्षा

दिल्ली बार एसोसिएशन (DBA) के सचिव एडवोकेट विकास गोयल को महासचिव (Secretary General) बनाया गया, और सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन (राउज़ एवेन्यू) के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज को समिति का प्रवक्ता (Spokesperson) नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर चुनाव, कानूनी सुधारों और वकीलों के कल्याण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया। इस नए नेतृत्व का उद्देश्य बार एसोसिएशनों के समन्वय को बढ़ाना और वकीलों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाना है।

दिल्ली की विभिन्न बार एसोसिएशनों के चुनावों में ये हैं निर्वाचित पदाधिकारी

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA)
अध्यक्ष: सीनियर एडवोकेट एन. हरिहरन
सचिव: एडवोकेट विक्रम सिंह पंवार

दिल्ली बार एसोसिएशन (DBA)
अध्यक्ष: एडवोकेट देवेंद्र कुमार शर्मा
सचिव: एडवोकेट विकास गोयल

नई दिल्ली बार एसोसिएशन (NDBA)
अध्यक्ष: एडवोकेट नागेंद्र कुमार
सचिव: एडवोकेट तरुण राणा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President): एडवोकेट विमल राय वर्मा
उपाध्यक्ष (Vice President): एडवोकेट नवनीत पंवार
कोषाध्यक्ष (Treasurer): एडवोकेट आस्था गुप्ता

द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन
अध्यक्ष: एडवोकेट अवनीश राणा
सचिव: एडवोकेट करणवीर त्यागी

रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन
अध्यक्ष: एडवोकेट राजीव तेहलान
सचिव: एडवोकेट प्रदीप खत्री

राउज़ एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन
अध्यक्ष: एडवोकेट नीरज
उपाध्यक्ष: एडवोकेट विकास त्रिपाठी
सचिव: एडवोकेट विजय बिश्नोई
कोषाध्यक्ष: एडवोकेट प्रियंका तिवारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
broken clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
38 %
5.8kmh
75 %
Sat
37 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
44 °
Wed
43 °

Recent Comments