HomeLatest NewsUP News: डॉक्टर ने पांच साल के बच्चे को कहा-सर्दी से छुटकारा...

UP News: डॉक्टर ने पांच साल के बच्चे को कहा-सर्दी से छुटकारा पाना है तो सिगरेट फूंको…

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक डॉक्टर ने सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए बच्चे को सिगरेट पिला दी।

कदौंद के सेंट्रल हेल्थ सेंटर में हुई घटना

जिले के कदौंद के सेंट्रल हेल्थ सेंटर में घटना के दौरान वहां डॉक्टर सुरेश चंद्र ड्यूटी पर थे। घटना का वीडियाे सामने अाने पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और डाॅ. सुरेश चंद्र का ट्रांसफर कर दिया गया है।

चिकित्सक के खिलाफ जांच के आदेश

वहीं सिगरेट पिलाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि वीडियो में डॉक्टर चंद्र को लगभग पांच साल के बच्चे को सिगरेट मुंह में लगाने के लिए कहते हुए देखा गया। इसके बाद डॉक्टर ने सिगरेट जलाई और बच्चे से कई बार कश लेने को कहा। इस घटना की जांच 28 मार्च को शुरू की गई थी। अतिरिक्त सीएमओ डॉ. एसडी चौधरी के नेतृत्व में जांच चल रही है और विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी।

वायरल वीडियो से खुला मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर लगभग पांच वर्षीय एक बच्चे को डॉक्टर सिगरेट मुंह में लगाने को कहते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में डॉ. चंद्र स्वयं सिगरेट जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर बच्चे से कई बार सिगरेट का कश लेने को कहते हैं। इस अमानवीय हरकत की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई।

जांच और कार्रवाई

सीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि यह घटना मार्च महीने की है और 28 मार्च को ही जांच के आदेश दे दिए गए थे। डॉ. चंद्र को फिलहाल जिला मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच का जिम्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. डी. चौधरी को सौंपा गया है और उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी

डॉ. शर्मा ने कहा

इस प्रकार की घटना जिले में कतई सहन नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह घटना चिकित्सा पेशे में अनुशासन और नैतिकता की गंभीर अनदेखी को उजागर करती है और प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया इसकी गंभीरता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
mist
19 ° C
19 °
19 °
88 %
0kmh
20 %
Sun
20 °
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °

Recent Comments