Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsSC News: यह कैसी अनुशासित फोर्स है?…एक मामले में यह रही सुप्रीम...

SC News: यह कैसी अनुशासित फोर्स है?…एक मामले में यह रही सुप्रीम टिप्पणी

SC News: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नौसेना को फटकार लगाते हुए कहा कि अब बहुत हो चुका है।

सीमा चौधरी का केस एक हफ्ते में निपटाएं

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि सीमा चौधरी का केस एक हफ्ते में निपटाएं और उन्हें स्थायी कमीशन दें। कोर्ट ने पूछा कि जब वह सभी मानकों पर खरी उतरती हैं, तो फिर उन्हें स्थायी कमीशन क्यों नहीं दिया गया?

2024 में सीमा चौधरी की पुनर्विचार याचिका पर दिया गया फैसला अंतिम

कोर्ट ने कहा, “क्या संबंधित अधिकारी सोचते हैं कि वे कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज कर सकते हैं? यह कैसी अनुशासित फोर्स है? जब कोर्ट ने साफ कहा है कि उनका केस अलग से देखा जाए, तो अब तक क्यों नहीं देखा गया?” कोर्ट ने यह भी कहा कि 2024 में सीमा चौधरी की पुनर्विचार याचिका पर दिया गया फैसला अंतिम है और नौसेना अब नए आधार नहीं बना सकती। शीर्ष कोर्ट ने 2007 बैच की शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की महिला अफसर सीमा चौधरी को स्थायी कमीशन न देने पर नाराजगी जताई और नौसेना से कहा कि वह अपने ”ईगो” को छोड़कर एक हफ्ते में उन्हें स्थायी कमीशन दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
haze
36 ° C
36 °
36 °
56 %
4.1kmh
1 %
Mon
43 °
Tue
43 °
Wed
45 °
Thu
46 °
Fri
45 °

Recent Comments