Tuesday, August 4, 2026
HomeLatest NewsSupreme Court: सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में कह दी ऐसी बात…अधिवक्ता चौंक...

Supreme Court: सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में कह दी ऐसी बात…अधिवक्ता चौंक गए…गरीब के लिए आधी रात को बैठूंगा

Supreme Court: सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

गरीबों के लिए आधी रात को भी बैठूंगा…

सुप्रीम काेर्ट के सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एक याचिका को ‘विलासिता वाली मुकदमेबाजी’ बताकर खारिज करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, यदि जरूरत पड़ी तो मैं आधी रात तक अदालत में बैठकर भी ऐसे मुकदमों की सुनवाई करूंगा। सीजेआई ने कहा, ‘मेरी अदालत में विलासिता वाले मुकदमे नहीं चलेंगे।

याचिकाकर्ता की याचिका खारिज

सुप्रीम अदालत ने कहा, ऐसे मामले अक्सर संपन्न लोग आगे बढ़ाते हैं। मैं यहां उस सबसे छोटे, सबसे गरीब वादी के लिए बैठा हूं जो अदालत की आखिरी कतार में बैठकर उम्मीद लगा कर आता है।’ उन्होंने कहा, ऐसे लोगों के लिए न्याय मिलना केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि न्यायपालिका का नैतिक दायित्व भी है। दरअसल, तिलक सिंह डांगी ने एक याचिका में केंद्र और अन्य पक्षों को प्रतिवादी बनाया था, जिसे बेंच ने खारिज कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
62 %
3.5kmh
100 %
Tue
33 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
35 °