Who’s Wife: दो व्यक्तियों का एक ही युवती पर दावा, यह मेरी पत्नी है…अब राजस्थान और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में मामला, पढ़ें

0
46
LiveLawOrder

Who’s Wife: जम्मू कश्मीर की एक युवती से दो युवकों ने शादी करने और उसका पति होने का दावा किया है।

दरअसल शकीला नाम की युवती के पति होने का दावा एक व्यक्ति राजस्थान और दूसरा जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। एक ने राजस्थान और दूसरे ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में युवती से शादी का दावा करते हुए याचिकाएं दायर की हैं। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की रहने वाली शकीला अख्तर की कुछ समय से राजस्थान पुलिस तलाश कर रही है।

यह है पूरी कहानी

जितेंद्र सिंह साल 2024-25 एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर जम्मू गए थे। वहां शकीला से नजदीकियां बढ़ीं। परिवार की सहमति से दोनों ने फिरोजपुर (पंजाब) में मंदिर में शादी की और साथ रहने लगे। वहीं शकीला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद जम्मू पुलिस ने दोनों को सरदारशहर (चूरू) से पकड़ लिया और शकीला को जम्मू ले गई। जितेंद्र ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जितेंद्र सिंह का दावा है कि उन्होंने शकीला से 16 फरवरी 2025 को पंजाब के फिरोजपुर में शादी की थी। उन्होंने याचिका में शादी से जुड़े दस्तावेज और लिव-इन सर्टिफिकेट भी पेश किए। उधर श्रीनगर हाईकोर्ट में शब्बीर अहमद खान ने शकीला को अपनी पत्नी बताते हुए याचिका दायर की। उन्होंने अदालत में निकाहनामा पेश किया, जिसमें दावा किया कि 12 जून 2024 को दोनों का निकाह हुआ था। याचिका में कहा कि उनके परिजन इस निकाह को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए। श्रीनगर हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

जितेंद्र सिंह से याचिका वापस लेने को कहा गया

शकीला अख्तर, जितेंद्र सिंह और शब्बीर अहमद खान केस की मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में सुनवाई हुई। मामले में पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में शब्बीर अहमद ने एक प्रोटेक्शन रिट याचिका दायर कर रखी है, जिसमें बताया गया है कि शकीला अपनी मर्जी से पति शब्बीर अहमद खान के साथ रह रही है। ऐसे में कोर्ट ने जितेंद्र सिंह से कहा है कि ऐसी परिस्थिति में जब लड़की स्वयं जम्मू-कश्मीर में पति के साथ रहना बता रही है तो बेहतर है कि जितेंद्र सिंह अपनी याचिका वापस ले लें। हालांकि कोर्ट का विस्तृत आदेश आना शेष है। उसी से पता चलेगा कि जितेंद्र सिंह अपनी याचिका वापस लेते हैं या खंडपीठ में अपील करेंगे। उधर, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में शकीला और शब्बीर अहमद खान से जुड़े मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here