Thursday, September 24, 2026
HomeHigh CourtADVOCATE-CONTEMPT: बीयर मग से पीते और फोन पर बात करते दिखे सीनियर...

ADVOCATE-CONTEMPT: बीयर मग से पीते और फोन पर बात करते दिखे सीनियर वकील, गुजरात हाईकोर्ट ने किया फैसला

ADVOCATE-CONTEMPT: गुजरात हाईकोर्ट ने एक सीनियर वकील के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई शुरू की है।

25 जून को हुई थी घटना, वीडियो वायरल

यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें वकील वर्चुअल सुनवाई के दौरान बीयर मग से कुछ पीते और फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने इसे बेहद आपत्तिजनक और गंभीर आचरण बताया है। यह घटना 25 जून को जस्टिस संदीप भट्ट की बेंच के सामने हुई थी। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जस्टिस ए.एस. सुपेहिया और जस्टिस आर.टी. वचानी की डिवीजन बेंच ने कहा कि वकील भास्कर तन्ना का यह आचरण सीनियर काउंसल के दर्जे के खिलाफ है। कोर्ट ने कहा कि तन्ना का यह व्यवहार कानून के शासन के लिए नुकसानदायक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने क्या कहा

  • कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि वह स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना की कार्रवाई शुरू करे और अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट पेश करे।
  • कोर्ट ने तन्ना को नोटिस जारी करने और उन्हें वर्चुअल सुनवाई में शामिल होने से रोकने का आदेश दिया है।
  • कोर्ट ने यह भी कहा कि तन्ना से सीनियर काउंसल का दर्जा वापस लिया जाना चाहिए, लेकिन इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

दो हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई

कोर्ट ने कहा कि अवमानना की यह सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। बता दें कि एक हफ्ते पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में टॉयलेट सीट पर बैठकर शामिल होता दिखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
moderate rain
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
94 %
8.1kmh
100 %
Thu
24 °
Fri
26 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Recent Comments