Monday, August 17, 2026
HomeHigh CourtCourt News: याेगी बाबा पर फिल्म…जब किताब 8 साल से पब्लिक डोमेन...

Court News: याेगी बाबा पर फिल्म…जब किताब 8 साल से पब्लिक डोमेन में है, तो फिल्म से कैसे बिगड़ेगी कानून-व्यवस्था?

Court News: उप्र सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को सर्टिफिकेट नहीं मिला।

बेंच ने CBFC से पूछे सवाल

अब इसके मेकर्स बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड (CBFC) के फैसले को चुनौती दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई करने की बात कही है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और नील गोकले की बेंच ने CBFC से पूछा कि जब यह फिल्म जिस किताब से प्रेरित है, वह पिछले 8 साल से पब्लिक डोमेन में है, तो फिर फिल्म से कानून-व्यवस्था कैसे बिगड़ सकती है? कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बिना फिल्म देखे ही सर्टिफिकेट देने से इनकार

फिल्म के निर्माता सम्राट सिनेमैटिक्स की ओर से वकील असीम नाफड़े, सतत्य आनंद और निखिल अराधे ने कोर्ट में दलील दी कि CBFC ने फिल्म, उसके ट्रेलर और गानों को देखे बिना ही सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया।

पहले भी कोर्ट पहुंचे थे मेकर्स

फिल्म के मेकर्स इसी महीने की शुरुआत में हाईकोर्ट पहुंचे थे और सेंसर बोर्ड को निर्देश देने की मांग की थी कि वह उनके आवेदन पर फैसला ले। इसके बाद CBFC ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वह दो दिन में फैसला लेगा। लेकिन अब मेकर्स का कहना है कि बोर्ड ने काफी देर से फैसला लिया।

1 अगस्त को रिलीज होनी है फिल्म

फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ 1 अगस्त को रिलीज होनी है। यह फिल्म ‘द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ नाम की किताब से प्रेरित है, जो योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित मानी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
89 %
2.6kmh
100 %
Sun
30 °
Mon
35 °
Tue
33 °
Wed
34 °
Thu
35 °