Friday, September 18, 2026
HomeBREAKING INDIANCR News: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी के पास गाजियाबाद का पता,...

NCR News: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी के पास गाजियाबाद का पता, उड़ गई पुलिस की नींद…

NCR News: उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

पंजाब के कुर्लियान गांव का रहनेवाला है…

संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले संदिग्ध आतंकवादी पंजाब के अमृतसर के रामदास क्षेत्र के कुर्लियान गांव का निवासी लाजर मसीह, को सुबह करीब 3.20 बजे तड़के जिले से पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि यह अभियान कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाया गया।

आतंकवादी स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी का गुर्गा है आरोपी

यश ने बताया, गिरफ्तार आतंकवादी स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी के लिए काम करता है, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल का प्रमुख है। यह पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने आतंकी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद करने में सफलता पाई है।

गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड मिला

अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो सक्रिय डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा, उसके पास से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। एडीजी ने बताया कि यह आतंकी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
28 ° C
28 °
28 °
78 %
2.6kmh
47 %
Fri
29 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Recent Comments