Sunday, September 20, 2026
HomeLatest NewsSinger Sonu Nigam: गायक सोनू निगम पर प्राथमिकी दर्ज…कन्नड़ समुदाय पर टिप्पणी...

Singer Sonu Nigam: गायक सोनू निगम पर प्राथमिकी दर्ज…कन्नड़ समुदाय पर टिप्पणी का मामला

Singer Sonu Nigam: बॉलीवुड गायक सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरु में एक म्यूजिक इवेंट के दौरान कन्नड़ समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

आपत्तिजनक और भावनात्मक रूप से भड़काऊ बयान दिए

यह शिकायत कर्नाटक रक्षण वेदिके के बेंगलुरु सिटी जिला इकाई के अध्यक्ष धर्मराज ए ने दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोनू निगम ने 25 और 26 अप्रैल को ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, वीरगोनगर में हुए एक म्यूजिक इवेंट के दौरान आपत्तिजनक और भावनात्मक रूप से भड़काऊ बयान दिए। इन बयानों से कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और राज्य में विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच नफरत फैलाने की स्थिति बनी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोनू निगम के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे राज्यभर में लाखों कन्नड़ भाषियों में आक्रोश फैल गया है। सोनू निगम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2), 352(1) और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

बताया जा रहा है कि सोनू निगम का यह बयान मंच से दिया गया था, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और वह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कर्नाटक में सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
59 %
3.1kmh
47 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
36 °
Thu
30 °

Recent Comments