Tuesday, August 4, 2026
HomeHigh CourtSpecial Benches: 10 साल से लंबित आपराधिक अपीलों की सुनवाई अब शनिवार...

Special Benches: 10 साल से लंबित आपराधिक अपीलों की सुनवाई अब शनिवार को भी…गुजरात हाईकोर्ट की पहल

Special Benches: गुजरात हाईकोर्ट ने 10 साल से ज्यादा समय से लंबित आपराधिक अपीलों की सुनवाई के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

12 बेंच बनाई गई हैं, जिनमें 9 डिवीजन बेंच शामिल

हाईकोर्ट की रजिस्ट्री (न्यायिक) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 12 बेंच बनाई गई हैं, जिनमें 9 डिवीजन बेंच शामिल हैं। ये बेंच उन आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगी, जिनमें आरोपी बरी किए गए हैं और अपीलें 10 साल से ज्यादा समय से लंबित हैं। साथ ही, ऐसे मामलों को भी लिया जाएगा, जिनमें दोषी 10 साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। कोर्ट ने शनिवार को कामकाजी दिन मानते हुए स्पेशल बेंच गठित की हैं, जो इन मामलों की सुनवाई करेंगी। यह व्यवस्था अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी।

5,627 अपीलें 1995 से 2014 के बीच दायर हुईं

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1995 से 2014 के बीच दायर कुल 5,627 आपराधिक अपीलें अब भी लंबित हैं। इनमें डिवीजन बेंच और सिंगल जज बेंच दोनों के मामले शामिल हैं। सबसे ज्यादा लंबित अपीलें 2003 से 2013 के बीच की हैं।

केवल नोटिफाइड अपीलें ही सुनी जाएंगी

नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि शनिवार को केवल वही आपराधिक अपीलें सुनी जाएंगी, जिन्हें पहले से नोटिफाई किया गया है। इन मामलों की सुनवाई की तारीखें आगे-पीछे भी की जा सकती हैं, ताकि शनिवार को इन्हें लिस्ट किया जा सके।

बुधवार को भी पुराने मामलों की सुनवाई

गौरतलब है कि गुजरात हाईकोर्ट पहले ही बुधवार को केवल पुराने लंबित मामलों की सुनवाई के लिए तय कर चुका है। अब शनिवार को भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है, ताकि लंबित मामलों का बोझ कम किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
50 %
2.6kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
28 °
Fri
32 °
Sat
34 °