Thursday, June 25, 2026
HomeDecision 30'sKA-LAWYER: कर्नाटक हाईकोर्ट में वकील ने जज के सामने की अभद्र टिप्पणी,...

KA-LAWYER: कर्नाटक हाईकोर्ट में वकील ने जज के सामने की अभद्र टिप्पणी, पूर्व मंत्री बोले- बेहद शर्मनाक

KA-LAWYER: कर्नाटक हाईकोर्ट की कार्यवाही के दौरान एक वरिष्ठ वकील द्वारा खुले कोर्ट में जज के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है।

बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व कानून मंत्री एस सुरेश कुमार ने गुरुवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इसे बेहद चौंकाने वाला और निंदनीय बताया। सुरेश कुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “खुले कोर्ट में ऐसा व्यवहार वाकई चौंकाने वाला है। इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।” उन्होंने यह टिप्पणी उस वीडियो क्लिप के साथ की, जिसमें कोर्ट की लाइव कार्यवाही के दौरान एक वकील माइक पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता दिख रहा है।

यह घटना जस्टिस एम जी उमा की अदालत में नजर आई

वीडियो में यह घटना जस्टिस एम जी उमा की अदालत में होती नजर आ रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कब हुई। सुरेश कुमार से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह वीडियो उन्हें कहां से मिला और यह घटना कब की है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने कोर्ट की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
few clouds
42.7 ° C
42.7 °
42.7 °
18 %
0.6kmh
18 %
Thu
42 °
Fri
45 °
Sat
47 °
Sun
44 °
Mon
42 °

Recent Comments