Wednesday, August 19, 2026
HomeDelhi High Court Aishwarya Rai: दिल्ली हाईकोर्ट से ऐश्वर्या राय बच्चन ने मांगी सुरक्षा, AI...

 Aishwarya Rai: दिल्ली हाईकोर्ट से ऐश्वर्या राय बच्चन ने मांगी सुरक्षा, AI से बने अश्लील कंटेंट पर रोक की अपील

 Aishwarya Rai: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की

याचिका में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स को उनके नाम, तस्वीरों और एआई से बनाए गए अश्लील कंटेंट के अवैध उपयोग से रोकने की अपील की। जस्टिस तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वे प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए अंतरिम आदेश पारित करेंगे।

याचिका नाम, छवि, स्वरूप, व्यक्तित्व और आवाज़ के अवैध उपयोग से जुड़ा

यह मुकदमा अभिनेत्री के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं—जैसे उनका नाम, छवि, स्वरूप, व्यक्तित्व और आवाज़ के अवैध उपयोग से जुड़ा है, जिनका व्यावसायिक लाभ प्रतिवादी उनकी अनुमति के बिना उठा रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि “प्रतिवादी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर, वादी के चेहरे को अश्लील और यौन सामग्री वाले वीडियो और तस्वीरों में मोर्फ करके प्रसारित कर रहे हैं।”

अभिनेत्री की तस्वीरों वाले टी-शर्ट और मग्स अवैध रूप से बेचे जा रहे

वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी, जो राय का पक्ष रख रहे थे, ने दलील दी कि अभिनेत्री अपने प्रचार और व्यक्तित्व अधिकार लागू करना चाहती हैं, क्योंकि इंटरनेट पर पूरी तरह से झूठी अंतरंग तस्वीरें फैलाई जा रही हैं। सेठी ने कहा, “उनके नाम और छवि का इस्तेमाल केवल किसी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए हो रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एक व्यक्ति सिर्फ उनका नाम और चेहरा लगाकर पैसा कमा रहा है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि अभिनेत्री की तस्वीरों वाले टी-शर्ट और मग्स अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं।

पब्लिसिटी/पर्सनैलिटी राइट्स क्या हैं?

पब्लिसिटी राइट्स, जिसे पर्सनैलिटी राइट्स भी कहा जाता है, किसी व्यक्ति की छवि, नाम या पहचान की सुरक्षा, नियंत्रण और उससे लाभ उठाने का अधिकार है। ऐश्वर्या ने जिन पहलुओं की सुरक्षा की मांग की है, उनमें उनका नाम, आवाज़, छवि, संवाद बोलने की अनोखी शैली और हस्ताक्षर शामिल हैं। याचिका में कहा गया, “वादी की पहचान के किसी भी पहलू का उसकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल रोका जाना चाहिए। और जब ऐसी गतिविधियां प्रतिवादियों को आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए की जाएं, तो यह और गंभीर हो जाता है, क्योंकि यह वादी की छवि धूमिल कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।”

किन-किन पर मुकदमा?

याचिका में प्रतिवादी के तौर पर कई वेबसाइट और संगठन शामिल किए गए हैं: aishwaryaworld.com, apkpure.com, bollywoodteeshop.com, kashcollectiveco.com – जो बिना अनुमति तस्वीरों और नाम का इस्तेमाल कर प्रोडक्ट बेच रहे हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म Etsy
संगठन Aishwarya Nation Wealth Motivational Speaker
चैटबॉट वेबसाइट www.jainatorai.com
यूट्यूब चैनल्स @NewNWSTamil, @Bollywood_CinemaTV07
Google LLC
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
दूरसंचार विभाग (DoT)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
30 ° C
30 °
30 °
79 %
4.1kmh
41 %
Wed
30 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
37 °

Recent Comments