Thursday, November 5, 2026
HomeLaw Firms & Assoc.Website Launch: ऑल असम जजेस एसोसिएशन का आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

Website Launch: ऑल असम जजेस एसोसिएशन का आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

Website Launch: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति उज्जल भूयां ने ऑल असम जजेस एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया।

KBR ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम

कॉटन यूनिवर्सिटी के KBR ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति भूयां ने “Judicial Professionalism, Etiquette and Expectations from Judicial Officers” विषय पर विशेष व्याख्यान भी दिया।

न्यायपालिका की साख पर जोर

भूयां ने कहा कि जनता का न्यायिक प्रणाली में विश्वास अडिग रहना चाहिए। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को बिना बाहरी दबाव के निष्पक्ष निर्णय देने, पेशेवर ईमानदारी बनाए रखने और सार्वजनिक जीवन में संयम रखने की सलाह दी। “न्यायपालिका कभी किसी प्रकार का अनुचित लाभ देती हुई नहीं दिखनी चाहिए।

जिला न्यायपालिका का महत्व

जस्टिस भूयां ने जिला न्यायपालिका की भूमिका को मजबूत और भरोसेमंद बताते हुए कहा कि यह सर्वोच्च न्यायालय की विश्वसनीयता के लिए आधारशिला है। उन्होंने साहसी और निडर जजों की जरूरत पर भी जोर दिया। गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अशुतोष कुमार ने भी अपने संबोधन में न्यायिक पेशेवरिता और ईमानदारी पर प्रकाश डाला। इस वेबसाइट के उद्घाटन से असम की न्यायिक बिरादरी के बीच संचार और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
40 %
2.6kmh
8 %
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °

Recent Comments