Friday, September 18, 2026
HomeInternational NewsPak News: पाक पीएम शहबाज शरीफ और सीएम मरियम नवाज के खिलाफ...

Pak News: पाक पीएम शहबाज शरीफ और सीएम मरियम नवाज के खिलाफ फंड दुरुपयोग का मामला…होगी सुनवाई

Pak News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ के खिलाफ सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप में लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने दायर की याचिका

यह याचिका इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की नेता अलिया हमजा ने दाखिल की है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि शहबाज और मरियम के खिलाफ व्यक्तिगत प्रचार के लिए सरकारी खजाने से अरबों रुपये खर्च करने के मामले में कार्रवाई की जाए।

संविधान के अनुच्छेदों का उल्लंघन बताया गया

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि शरीफ परिवार के दोनों नेता करदाताओं के पैसों से राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। यह पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 9, 14 और 25 का उल्लंघन है, जो नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करते हैं। याचिका में कहा गया है कि सरकारी परियोजनाओं और मीडिया विज्ञापनों में हर जगह शहबाज और मरियम की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिससे सरकारी संसाधनों का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है।

पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग

अदालत से आग्रह किया गया है कि सरकार को आदेश दिया जाए कि सभी प्रचार अभियानों और फंड उपयोग का ब्योरा ट्रांसपेरेंसी कानून के तहत सार्वजनिक किया जाए, राजनीतिक प्रचार में सरकारी धन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए और भविष्य में सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए न्यायिक दिशानिर्देश तय किए जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
28 ° C
28 °
28 °
78 %
2.6kmh
47 %
Fri
29 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Recent Comments