Tuesday, August 4, 2026
HomeScam NoseScam News: वर्ष 2024 के रद्द यूजीसी-नेट पर सीबीआई ने दी चौंकानेवाली...

Scam News: वर्ष 2024 के रद्द यूजीसी-नेट पर सीबीआई ने दी चौंकानेवाली रिपोर्ट, पढ़ें

Scam News: सीबीआई ने वर्ष 2024 के यूजीसी-नेट से संबंधित मामले में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। मामले में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं है। एजेंसी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी है।

पैसे कमाने के लिए प्रश्नपत्र का छेड़छाड़ किया गया

विशेष अदालत के समक्ष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दायर क्लोजर रिपोर्ट के बाद, अदालत अब तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार कर मामले को बंद कर दिया जाए या एजेंसी को आगे की जांच करने का निर्देश दिया जाए। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने पाया कि 18 जून, 2024 की परीक्षा के लीक” प्रश्नपत्र का छेड़छाड़ स्क्रीनशॉट एक छात्र द्वारा कुछ पैसे कमाने के लिए प्रसारित किया जा रहा था।

दूसरी पाली से पहले वायरल हो गया पेपर

सीबीआई ने कहा, परीक्षा के दिन दोपहर में यूजीसी-नेट की दूसरी पाली से पहले पेपर टेलीग्राम चैनलों पर प्रसारित होता पाया गया, जिससे यह आभास हुआ कि यह लीक हो गया था और इसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति के पास इस तक पहुंच थी। अधिकारियों ने कहा कि जांच में पाया गया कि स्क्रीनशॉट प्रसारित करने वाले व्यक्ति ने यह दिखाने के लिए कि उसने परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर तक पहुंच बनाई थी, छवि और उसकी तारीख और समय की मोहर के साथ छेड़छाड़ की थी।

19 जून 2024 को परीक्षा रद्द कर दी गई थी

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4 सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई के अलर्ट के बाद 19 जून को शिक्षा मंत्रालय द्वारा परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से इनपुट प्राप्त हुए थे…

शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा रद्द होने के बाद कहा था कि यूजीसी को परीक्षा पर गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से कुछ इनपुट प्राप्त हुए। ये इनपुट प्रथम दृष्टया संकेत देते हैं कि उपरोक्त परीक्षा की अखंडता से समझौता किया गया हो सकता है। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसमें पाया गया कि पेपर का कथित स्क्रीनशॉट एक स्कूली छात्र ने एक ऐप का उपयोग करके बनाया था। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने फोरेंसिक विशेषज्ञों से परामर्श किया जिन्होंने कहा कि स्क्रीनशॉट के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
50 %
2.6kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
28 °
Fri
32 °
Sat
34 °