Thursday, November 5, 2026
HomeDecision 30'sSC Vacation: आंशिक न्यायालय कार्य दिवस… सीजेआई भी बैठेंगे

SC Vacation: आंशिक न्यायालय कार्य दिवस… सीजेआई भी बैठेंगे

SC Vacation: सुप्रीम कोर्ट ने आगामी ग्रीष्मावकाश के दौरान काम करने वाली पीठों के बारे में अधिसूचना जारी की है।

आंशिक न्यायालय कार्य दिवस ​​के रूप में पुनः नामित किया

अधिसूचना के मुताबिक, 26 मई से 13 जुलाई तक “आंशिक न्यायालय कार्य दिवस” ​​के रूप में पुनः नामित किया गया है। गौरतलब है कि आंशिक न्यायालय कार्य दिवसों के दौरान दो से पांच अवकाश पीठ बैठेंगी और भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई सहित वरिष्ठ न्यायाधीश भी इस अवधि के दौरान अदालतें लगाएंगे। पहले की प्रथा के अनुसार, ग्रीष्मावकाश के दौरान केवल दो अवकाश पीठ हुआ करती थीं और वरिष्ठ न्यायाधीशों को अदालतें नहीं लगानी पड़ती थीं।

साप्ताहिक आवंटन की रूपरेखा दी गई

अधिसूचना में पीठों में न्यायाधीशों के साप्ताहिक आवंटन की रूपरेखा दी गई है। 26 मई से 1 जून तक, CJI, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना क्रमशः पांच पीठों का नेतृत्व करेंगे। इस अवधि के दौरान, सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। रजिस्ट्री सभी शनिवार (12 जुलाई को छोड़कर), रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
40 %
2.6kmh
8 %
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °

Recent Comments