Tuesday, August 18, 2026
HomeDelhi-NCRAnimal Cruelty: दरिंदगी की हद…नौशाद ने मादा कुत्तों के साथ जो किया...

Animal Cruelty: दरिंदगी की हद…नौशाद ने मादा कुत्तों के साथ जो किया करतूत…

Animal Cruelty: दिल्ली के शाहदरा इलाके में 36 वर्षीय व्यक्ति को आवारा कुत्ते के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कैलाश नगर के नाला क्षेत्र में हुई थी घटना

7 अप्रैल को यह घटना तब सामने आई, जब पशु कल्याण संगठन की सदस्य रेनू ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, व्यक्ति ने 7 अप्रैल को रात लगभग 10 बजे कैलाश नगर के नाला क्षेत्र की गली नंबर 15 के पास आवारा कुत्ते के साथ यौन कृत्य किया। इस मामले में गांधी नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 325 (जानवर को मारने या अपंग करने के इरादे से की गई शरारत) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांधी नगर के गांधी माेहल्ला में रहता था आरोपी

गांधी नगर के गांधी मोहल्ला निवासी आरोपी की पहचान नौशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह इलाके में पानी सप्लाई करने का काम करता है। पूछताछ के दौरान नौशाद ने नशे की हालत में इस अपराध को अंजाम देने की बात कबूल की। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।अधिकारियों ने यह भी कहा कि एनजीओ उस व्यक्ति पर आरोप लगा रहा है कि उसने कम से कम 12-13 मादा कुत्तों का बलात्कार किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल

कुत्ते के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में व्यक्ति को लोगों द्वारा पीटते हुए और उससे पूछते हुए भी देखा जा सकता है कि उसने कितने कुत्तों के साथ बलात्कार किया है।इस वीडियो को एक पशु अधिकार कार्यकर्ता के एक्स अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने और कई लोगों द्वारा पीटे जाने के वीडियो थे। वीडियो में एक व्यक्ति को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि तुमने कितने कुत्तों का बलात्कार किया?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
heavy intensity rain
27 ° C
27 °
27 °
94 %
2.6kmh
100 %
Mon
27 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
35 °
Fri
35 °