Friday, October 2, 2026
HomeInternational NewsCollegium News: पहली बार हाईकोर्ट जजों की नियुक्तियां सार्वजनिक…वेबसाइट पर आम लोग...

Collegium News: पहली बार हाईकोर्ट जजों की नियुक्तियां सार्वजनिक…वेबसाइट पर आम लोग देख सकते हैं

Collegium News: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार हाईकोर्ट जजों की नियुक्तियों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की है

कोर्ट ने कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए जजों के नाम, उनके किसी मौजूदा या रिटायर्ड हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जज से रिश्ते, और केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किए गए प्रस्तावों की जानकारी सार्वजनिक की है। 9 नवंबर 2022 से 5 मई 2025 के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट जजों के लिए कुल 303 नामों की सिफारिश की थी। इनमें से 221 नामों को मंजूरी दी गई, लेकिन इनमें से 29 नाम अब भी केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

केंद्र ने 170 नामों को दी मंजूरी

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल में 9 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2024 तक कॉलेजियम ने 303 नामों की सिफारिश की। इनमें से 170 नामों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी। 17 नाम अब भी लंबित हैं। इन 303 नामों में से 12 उम्मीदवार ऐसे थे, जिनका संबंध किसी मौजूदा या रिटायर्ड हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जज से था। इनमें से एक नाम को केंद्र ने मंजूरी नहीं दी।

सीजेआई के कार्यकाल में 103 नामों की सिफारिश

नए मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के कार्यकाल में 11 नवंबर 2024 से 5 मई 2025 तक 103 नामों की सिफारिश की गई। इनमें से 51 को मंजूरी मिली, जबकि 12 नाम अब भी लंबित हैं। इन 103 नामों में से केवल दो उम्मीदवारों का संबंध किसी मौजूदा या रिटायर्ड जज से था।

सुप्रीम कोर्ट ने वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया अपलोड की

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। इसमें हाईकोर्ट कॉलेजियम की भूमिका, राज्य सरकारों और केंद्र से मिली जानकारी, और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को शामिल किया गया है। कोर्ट ने बताया कि 9 नवंबर 2022 से 5 मई 2025 के बीच जिन नामों की सिफारिश की गई, उनकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसमें उम्मीदवार का नाम, संबंधित हाईकोर्ट, सेवा या बार से चयन, सिफारिश की तारीख, न्याय विभाग द्वारा नोटिफिकेशन की तारीख, नियुक्ति की तारीख, विशेष श्रेणी (SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक/महिला) और क्या उम्मीदवार का किसी मौजूदा या रिटायर्ड जज से संबंध है, यह सब शामिल है।

वर्गवार आंकड़े

  • अनुसूचित जाति (SC): 7
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 5
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 21
  • पिछड़ा वर्ग: 7
  • महिलाएं: 28
  • अल्पसंख्यक समुदाय: 23

इस अवधि के वर्गवार आंकड़े

  • OBC: 11
  • SC: 1
  • ST: 2
  • अल्पसंख्यक: 8
  • महिलाएं: 6

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
94 %
0kmh
6 %
Thu
27 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °

Recent Comments