Sunday, September 20, 2026
HomeLaw Firms & Assoc.SCAORA Vs SCBA: SCAORA अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर रही...

SCAORA Vs SCBA: SCAORA अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर रही काम, यह है SCBA अध्यक्ष की पीड़ा

SCAORA Vs SCBA: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) भूषण रामकृष्ण गवई को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) को लेकर पीड़ा व्यक्त की।

यह रहा SCBA का पत्र

अपने पत्र में SCBA ने कहा, SCAORA पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि SCAORA सुप्रीम कोर्ट की अधोसंरचना और सामान्य बार सदस्यों से जुड़े मुद्दों पर बयान जारी कर रही है, जो केवल SCBA के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। विकास सिंह ने पत्र में लिखा कि वे चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की संस्था का संचालन एकजुट, अनुशासित और टकराव से मुक्त रहे, खासकर बार और कोर्ट की अधोसंरचना से जुड़े मामलों में। उन्होंने कहा कि बार के भीतर एकता और संस्थागत सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

SCBA के 22,734 सदस्य, SCAORA सभी AoR का प्रतिनिधित्व नहीं करता

विकास सिंह ने बताया कि SCBA के कुल 22,734 सदस्य हैं, जिनमें 10,013 स्थायी और 12,309 अस्थायी सदस्य हैं। इनमें 906 सीनियर एडवोकेट्स, AoR और करीब 19,000 गैर-AoR वकील शामिल हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में कुल 3,786 AoR पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 3,000 ही SCAORA के सदस्य हैं। ऐसे में SCAORA सभी AoR का प्रतिनिधित्व भी नहीं करता।

बायोमेट्रिक एंट्री पर भी जताई आपत्ति

विकास सिंह ने SCAORA द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को भेजे गए उस पत्र का भी जिक्र किया, जिसमें वकीलों के लिए बायोमेट्रिक एंट्री की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि बार के सदस्य अपनी निजी जानकारी स्वेच्छा से सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री को नहीं दे सकते। यदि सुरक्षा कारणों से सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोई निर्देश आता है और उस पर SCBA से चर्चा होती है, तो बार पूरा सहयोग करेगा।

डेटा प्राइवेसी को लेकर जताई चिंता

SCBA अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों द्वारा बायोमेट्रिक डेटा साझा करना डेटा प्राइवेसी के बढ़ते उल्लंघनों के चलते नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि SCAORA को केवल AoR प्रैक्टिस से जुड़े मुद्दों तक ही सीमित रहना चाहिए, जैसे फाइलिंग प्रक्रिया, रजिस्ट्री प्रोटोकॉल और AoR से संबंधित अन्य विषय।

SCBA ही एकमात्र मान्यता प्राप्त बार एसोसिएशन

पत्र में यह भी कहा गया कि SCBA ही सुप्रीम कोर्ट में नियमित रूप से प्रैक्टिस करने वाले वकीलों का एकमात्र मान्यता प्राप्त कोर्ट-अनुबंधित बार एसोसिएशन है, न कि SCAORA।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
89 %
0kmh
44 %
Sat
29 °
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Recent Comments